प्रचंड गर्मी से बेहाल हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर बोले- 'गर्मी की वजह से हालात ऐसे हो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
T 3183 - 🍉🍉🍉🍉
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 2, 2019
"गर्मी की वजह से हालात ऐसे हो गये हैं कि
आजकल तजुरबा लिखा हुआ भी तरबूजा पढ़ने में आता है " ~ ABEF ns
😝😝😝 pic.twitter.com/YNJNTrh1G0
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी की यही स्थिति बनी रह सकती है और तापमान बढ़ सकता है लेकिन कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है। देश के कई हिस्सों में शुक्रवार को लू का और प्रकोप बढ़ा है। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। देश भर की जनता गर्मी से परेशान है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन के पास कई बड़ी फिल्में हैं। चेहरे में अमिताभ इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को रूमी जाफरी डायरेक्टर कर रही हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अयान मुखर्जी की निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं बिग बी 'से रा नरसिम्हा रेड्डी' में चिरंजीवी के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने वाले रायलसीमा के क्रांतिकारी फाइटर की कहानी को दर्शकों के सामने लाएगी।