{"_id":"5d8895888ebc3e93da787ea1","slug":"amitabh-bachchan-gave-autograph-to-kartik-aaryan-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन ने कार्तिक आर्यन को दिया ऑटोग्राफ, वीडियो शेयर कर बोले- 'आज खुश तो बहुत होगे तुम'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन ने कार्तिक आर्यन को दिया ऑटोग्राफ, वीडियो शेयर कर बोले- 'आज खुश तो बहुत होगे तुम'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश-दुनिया ही नहीं पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही अमिताभ बच्चन की फैन है । हर छोटा-बड़ा कलाकार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का सपना देखता है । इसी तरह कार्तिक आर्यन भी बिग बी के बड़े फैन हैं और उनके साथ काम करना चाहते थे । हाल ही में कार्तिक का ये सपना पूरा हो गया । इस बात का सबूत उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दिया ।
2 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
कार्तिक ने अपने इस फैन मोमेंट का विडियो शेयर किया है, जिसमें वो मेगास्टार अमिताभ बच्चन से ऑटोग्राफ लेते दिख रहे हैं। बिग बी ने खड़े होकर कार्तिक को ऑटोग्राफ दिया । इस दौरान कार्तिक के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है । इस विडियो को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा है, 'आज खुश तो बहुत होगे तुम! डाय हार्ड फैन मोमेंट।'
कार्तिक आगे लिखते हैं, 'लेजेंड अमिताभ सर के पास खड़ा था और मैं उन्हें ऑटोग्राफ साइन करते हुए देख रहा था। आपके साथ शूटिंग के दौरान काफी शानदार वक्त बिताया और अब ये दिल मागे मोर।' इस ऑटोग्राफ के बाद कार्तिक अमिताभ से गले मिलते हैं।'
A post shared by 22/11/1990 💕 (@kartikaaryan.arabc) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
इस वीडियो को शेयर करने से पहले कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन के साथ एक फोटो शेयर की थी । दरअसल, दोनों एक ऐड में साथ नजर आनेवाले हैं । बता दें कि कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म 'लव आज कल 2', 'पति-पत्नी और वो', भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना' में नजर आएंगे ।
विज्ञापन
5 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
वहीं अमिताभ बच्चन अब 'ब्रह्मास्त्र', 'चेहरे', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा बिग बी अपने टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' की शूटिंग भी कर रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।