दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत ने साल 2015 में शाहिद कपूर से शादी की थी । मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में एक्टिव ना हों लेकिन वो अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं । मीरा के कपड़ों की कभी तारीफ होती है तो कभी उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है । हाल ही में मीरा को मिनी स्कर्ट पहने स्पॉट किया गया ।
फोटोग्राफर्स से ऐसा बर्ताव करने पर ट्रोल हुईं मीरा राजपूत, फैंस बोले- 'किस बात का इतना एटीट्यूड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार मीरा कपड़ों को लेकर नहीं बल्कि अपने बर्ताव के चलते ट्रोल हुईं । मीरा बांद्रा के एक रेस्त्रां के बाहर दिखीं तो फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने लगे । इस दौरान मीरा नॉट शर्ट और मिनी स्कर्ट पहने थीं । फोटोग्राफर्स उन्हें पोज देने के लिए कहते रहे । उन्होंने अपनी एक दोस्त को गले लगाया और बिना पोज दिए कार में जाकर बैठ गईं ।
मीरा का ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है । वीडियो देख यूजर को मीरा का बर्ताव बिल्कुल पसंद नहीं आया । एक यूजर ने लिखा, 'एटिट्यूड बहुत है, शाहिद भाई अच्छे हैं ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये कोई सेलेब्रिटी नहीं है, फिर हम इन पर ध्यान क्यों दें ।'
#mirakapoor snapped at bandra today #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
यूजर्स इसी तरह के कमेंट कर मीरा को ट्रोल कर रहे हैं । कुछ दिन पहले भी मीरा मिनी स्कर्ट में नजर आई थीं । उस वक्त उनकी बेटी मीशा भी साथ थीं । तब यूजर्स ने उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल किया था । एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- लगता है आंटी ने मीशा की स्कर्ट पहन ली। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया था- इसके बच्चे ने इससे बड़ी ड्रेस पहनी है।
पिछले दिनों मीरा ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में बताया था, ''दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव था । यहां आकर मैंने अपना लाइफस्टाइल बदला । यहां तक कि कपड़े भी बदले । शादी से पहले मैंने कभी रिप्ड जींस नहीं पहनी थी । शादी के बाद मैंने दो रिप्ड जींस खरीदी। शाहिद ने मुझे हर चीज में सपोर्ट किया ।''
पढ़ें: पति से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं राखी सावंत, फूट-फूट कर रोते हुए बोलीं- किसने कहा मेरी जिंदगी...