सोशल मीडिया पर आज कल करीबन सभी सेलेब्स काफी एक्टिव रहते हैं। खासतौर से अभिनेत्रियां तो अक्सर अपने फैंस के लिए एक से एक ग्लैमरस और खूबरसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ये एक्ट्रेसेस शुरू से ही इतनी ग्लैमरस और खूबसूरत नहीं थीं। सक्सेस और बढ़ते पैसों के साथ ही साथ करीबन सभी एक्ट्रेसेस ने अपना लुक मेकओवर किया और खुद को एक बेहतरीन पर्सनालिटी बनाया। इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स की कुछ पुरानी फोटोज, जिनको देखकर आप भी कहेंगे- ओ माय गॉड।
वक्त के साथ बेहद खूबसूरत हो गईं ये अभिनेत्रियां, पुराने फोटोज देख आप भी कहेंगे- ओह माय गॉड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल
लिस्ट में पहला नंबर आता है बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का। काजोल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए एक से एक प्यारी फोटो शेयर करती रहती हैं। लेकिन एक दौर था जब काजोल का रंग इतना खिला हुआ नहीं था। फिल्म बाजीगर और दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे टाइम की फिल्मों पर काजोल आज की काजोल से काफी अलग लगती थीं। आम लोग जहां उम्र के साथ बुजुर्ग होते हैं तो वहीं काजोल पहले से भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं।
प्रिया प्रकाश वॉरियर
अपने एक वीडियो क्लिप से ही इंटरनेट सेंसेशन बन गईं प्रिया प्रकाश वॉरियर भी सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट्स शेयर करती रहती हैं। लेकिन प्रिया भी अपने शुरुआती दौर में आज की तरह खूबसूरत नहीं लगती थीं। प्रिया के पुराने फोटोज देख आप भी कहेंगे- इस कहते हैं शानदार मेकओवर।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आजकल छोटे पर्दे पर धमाल मचा रही हैं। वहीं शिल्पा फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं अगर आप शिल्पा की पुरानी फोटोज और आज की फोटोज देखेंगे तो आपको जमीन और आसमान सा अंतर देखने को मिल जाएगा।
दीपिका पादुकोण
अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी प्यारी स्माइल और सोशल मीडिया पर पति रणवीर सिंह के साथ मस्ती मजाक को लेकर दीपिका हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका शुरुआती दौर में हिमेश रेशमिया के साथ उनके एक एलबम में नजर आ चुकी हैं। वैसे अगर आप दीपिका की पुरानी फोटोज देखेंगे तो आपको काफी अंतर देखने को मिलेगा। पहले जहां दीपिका क्यूट नजर आती थीं तो वहीं अब वो सिर्फ क्यूट ही नहीं बल्कि बोल्ड और बिंदास भी नजर आती हैं।