सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या- आराध्या के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'प्रभु तेरी कृपा अपार'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Jul 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Gets Emotional After Aishwarya and Aaradhya Discharged From Hospital
आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

सोमवार का दिन अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए खुशियों भरा रहा। बीते 10 दिन से ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को दोनों मां बेटी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मौके पर आराध्या के दादा यानी अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए।

Trending Videos
Amitabh Bachchan Gets Emotional After Aishwarya and Aaradhya Discharged From Hospital
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन इस समय अस्पताल में ही हैं। लेकिन ऐश्वर्या और आराध्या के डिस्चार्ज होने पर परिवार ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ ने भी इस मौके पर खुशी जाहिर की। अमिताभ ने ट्वीट करते हुए बताया कि इस खबर को सुनकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Gets Emotional After Aishwarya and Aaradhya Discharged From Hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को ,अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं  रोक ना पाया अपने आंसू,  प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार'।
 

Amitabh Bachchan Gets Emotional After Aishwarya and Aaradhya Discharged From Hospital
ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

बता दें कि आज ही ऐश्वर्या और आराध्या डिस्चार्ज हुए हैं। इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी थी। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'लगातार दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट निगेटिव निकला है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो अब घर पर होंगे। मैं और मेरे पिता अभी अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं।'
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Gets Emotional After Aishwarya and Aaradhya Discharged From Hospital
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media

वैसे बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या के लिए ट्वीट करने के पहले अमिताभ ने एक ट्वीट और किया था। इस पोस्ट में वो एक शख्स के हुनर की तारीफ करते नजर आए थे। गौरतलब है कि कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। पहले ऐश्वर्या और आराध्या होम क्वारंटीन थे। 17 जुलाई को ऐश्वर्या की तबीयत खराब होती दिखी तो उन्हें और आराध्या को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि जया बच्चन कोरोना निगेटिव पाई गई थीं।



पढ़ें: अदनान सामी ने खोली अवॉर्ड की खरीद- फरोख्त की पोल, शेखर कपूर का समर्थन कर बोले- 'मेरे साथ भी हुआ ऐसा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed