{"_id":"65d2ca0fc229bf30020c281b","slug":"amitabh-bachchan-gets-emotional-as-he-expressed-gratitude-toward-meets-fans-on-sunday-in-outside-his-home-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलकर भावुक हुए बिग बी, वीडियो साझा कर कहा- ये नहीं है तो कुछ नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलकर भावुक हुए बिग बी, वीडियो साझा कर कहा- ये नहीं है तो कुछ नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:56 AM IST
सार
अमिताभ बच्चन ने रविवार को उनके मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस से मिलने की परंपरा को निभाया। हजारों फैंस रविवार को जलसा के बाहर खड़े होकर बिग बी का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हैं। फैंस बिग बी पर जान छिड़कते हैं। अभिनेता को इंडस्ट्री में करीब 55 साल हो गए हैं। अपने इस शानदार सफर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं अदा की हैं। हर रविवार को अमिताभ बच्चन अपने मुंबई स्थित आवास जलसा के बाहर फैंस से मिलते हैं। इस रविवार भी उन्होंने फैंस से मुलाकात की, जिसका वीडियो साजा कर उन्होंने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
अमिताभ बच्चन ने रविवार को उनके मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस से मिलने की परंपरा को निभाया। हजारों फैंस रविवार को जलसा के बाहर खड़े होकर बिग बी का इंतजार करते हैं। बिग बी की एक झलक पाने और उन्हें अपना प्यार दिखाने के लिए प्रशंसक एकजुट हो जाते हैं। इस बार भी हमेशा की तरह बिग बी से मिलने के फैंस इक्ट्ठा हुए। इस दौरान का वीडियो अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
वीडियो में अमिताभ बच्चन को दरवाजे की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे, क्योंकि प्रशंसक उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे थे। दुनिया के अलग-अलग कोनों से और अलग-अलग उम्र के प्रशंसक अमिताभ बच्चन को देखने के लिए एक साथ आते दिखे। साझा किए गए वीडियो में बिग बी हाथ जोड़कर और बड़ी सी मुस्कान के साथ फैंस का अभिवादन करते नजर आए। उन्होंने पीछे बैठे प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाया और कुछ प्रशंसक के आर्ट वर्क पर साइन किया।
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर वीडियो साझा कर भावुक होते हुए लिखा, 'ये नहीं है तो कुछ नहीं है।' वीडियो में फैंस सुपरस्टार की तस्वीरें और उनकी फिल्मों के पोस्टर लेके उनका इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो बेहद ही भावुक कर देने वाला है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : ट्विटर
बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'कल्कि एडी 2898' उनकी आगामी फिल्म है। इस फिल्म में वे सुपरस्टार कमल हासन और प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस माइथोलॉजी फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।