फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शख्स ने अमिताभ बच्चन के लिए कहा- 'आप कोविड से मर जाएं', BIG B ने यूं निकाला गुस्सा

Tue, 28 Jul 2020 02:12 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jul 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan gives a befitting reply to a troll who wishes to see him dead by COVID he admitted to the hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस समय बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन को प्यार, दुआ और शुभकामनाओं की जरूरत है। वह बीती 11 जुलाई से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में बिग बी के चाहने वाले और करीबी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस दौरान अमिताभ बच्चन के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे कुछ लोगों पर अब अमिताभ ने गुस्सा जाहिर किया है। 

Amitabh Bachchan gives a befitting reply to a troll who wishes to see him dead by COVID he admitted to the hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में एक शख्स ने अमिताभ बच्चन के लिए कहा था कि, 'मेरी इच्छा है कि आप कोविड-19 से मर जाएं।' इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दी है। ऐसा बोलने वाले पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है। अमिताभ बच्चन अपना इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में करवा रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। 

Amitabh Bachchan gives a befitting reply to a troll who wishes to see him dead by COVID he admitted to the hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉग लिखा जिसमें उन्होंने उनकी मौत के बारे में ऐसी बात करने वाले पर गुस्सा निकाला। बिग बी ने लिखा, 'मिस्टर अज्ञात, आपने अपने बाप का नाम तक नहीं लिखा, क्योंकि आपको नहीं पता कि आपका बाप कौन है। यहां दो चीजें हो सकती हैं या मैं जिंदा रहूंगा या मर जाऊंगा। अगर मैं मर गया तो तुम एक सेलेब्रिटी के नाम पर अपनी भड़ास निकालने, निंदा करने का काम आगे नहीं कर पाओगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan gives a befitting reply to a troll who wishes to see him dead by COVID he admitted to the hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने ब्लॉग में आगे लिखा, 'अफसोस कि आपके लिखे को नोटिस में लाने वाला नहीं रहेगा, क्योंकि जिस अमिताभ बच्चन पर आपने कटाक्ष किया, तब वह जिंदा नहीं रहेगा। लेकिन भगवान के आशीर्वाद से मैं बच गया तो फिर तुम लोगों के गुस्से का तूफान झेलोगे, केवल मेरी ओर से नहीं बल्कि मेरे नौ करोड़ फॉलोअर्स की तरफ से, और यह जान लो कि यह दुनिया भर में हैं, हर कोने में, पूरब से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक और यह केवल इस पेज की ईएफ यानी एक्सटेंडेंड फैमिली नहीं है बल्कि एक्सटर्मिनेशन फैमिली है। मुझे बस केवल यह कहना है- 'ठोक दो साले को।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan gives a befitting reply to a troll who wishes to see him dead by COVID he admitted to the hospital
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ब्लॉग के आखिरी में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मारीच, अहिरावन, महिषासुर, असुर, उपनाम हो तुम;  हमारा यज्ञ प्रारम्भ होते ही, तुम राक्षसों की तरह तड़पोगे, जान लो इतना की अब तुम ही केवल समाज की आवाज ना हो;  चरित्रहीन, अविश्वासी, श्रद्धा हीन, लीचड़ तुम हो; जलो गलो पिघलो, बेशर्म, बेहया, निर्लज, समाज कलंकी।' 

पढ़ें: लॉकडाउन में नौकरी खो चुकी इंजीनियर युवती को बेचनी पड़ रही है सब्जी, हालत देखकर सोनू सूद ने किया मदद का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed