फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में नौकरी खो चुकी इंजीनियर युवती को बेचनी पड़ रही है सब्जी, हालत देखकर सोनू सूद ने किया मदद का एलान

Tue, 28 Jul 2020 01:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 28 Jul 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood helps software engineer who was fired during pandemic was forced to sell vegetables
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद इस लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में कई लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आये हैं। लोगों को उनके घर पहुंचाने के अलावा वह अन्य रूप से भी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब सोनू सूद ने लॉकडाउन में अपनी नौकरी खो चुकीं एक इंजीनियर युवती की मदद की है। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हो रही है। 

Sonu Sood helps software engineer who was fired during pandemic was forced to sell vegetables
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल Ritchie Shelson नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर एक युवती का वीडियो साझा किया है। वीडियो में युवती सब्जी बेचती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय सोनू सूद सर, यह श्रद्धा है। यह एक इंजीनियर है जिसको हाल ही में बिना कुछ दिए कोरोना संकट के कारण नौकरी से निकाल दिया है।' 

Sonu Sood helps software engineer who was fired during pandemic was forced to sell vegetables
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने आगे लिखा, 'वह अपने परिवार के लिए सब्जी बेच रही है। कृपया ध्यान दें अगर कोई मदद हो सकती हो तो।' अभिनेता सोनू सूद ने यूजर के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे ऑफिस के लोग उससे मिल चुके हैं। इंडरव्यू हो चुका है। जॉब लेटर भेजा जा चुका है। जय हिंद।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood helps software engineer who was fired during pandemic was forced to sell vegetables
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट पर उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के एक किसान की ट्रैक्टर देकर मदद की है। सोशल मीडिया पर आंध्र प्रदेश के एक किसान को अपनी बेटियों के साथ खेत जोतते हुए देखा था। सोशल मीडिया एक शख्स ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया था। 

विज्ञापन
Sonu Sood helps software engineer who was fired during pandemic was forced to sell vegetables
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में एक किसान अपनी दो बेटियों के साथ खेत जोत रहा था। पैसों की कमी के चलते उसकी बेटियां बैल की जगह काम कर रही थीं। वीडियो को साझा करते हुए शख्स ने इस किसान परिवार के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सोनू सूद ने किसान के दो बैल देने का एलान किया था, लेकिन उन्होंने बैल न देकर मदद के तौर पर नया ट्रैक्टर दिया है। सोनू सूद के तोहफे की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तारीफ की थी। 

पढ़ें: एक विज्ञापन ने बदल दी थी हुमा कुरैशी की जिंदगी, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में इस तरह मिला था पहला मौका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed