बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन जितनी चर्चाओ में रहते हैं उतनी ही चर्चाओं में उनका परिवार भी रहता है। अमिताभ की फैन फॉलोइंग के हिसाब से ही उनके नाती- पोतों की फैन फॉलोइंग भी है। अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा भी फैंस के बीच काफी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में नव्या ने अपने पार्टनर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद एक बार फिर से नव्या सुर्खियों में हैं।
अमिताभ की नातिन ने शेयर की अपने 'पार्टनर' के साथ तस्वीर, आलिया भट्ट ने किया ऐसा कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नव्या की तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। हाल ही में नव्या की एक तस्वीर और शेयर की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।
नव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नव्या के साथ उनका पार्टनर है और नव्या का ये पार्टनर कोई और नहीं बल्कि उनके भाई अगस्त्य नंदा है। जी, हां नव्या ने अपने भाई अगस्त्य नंदा के साथ ये तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'पार्टनर पार्टनर'।
नव्या और अगस्त्य की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस तस्वीर पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। वहीं इन दोनों की इस तस्वीर पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट ने भी तस्वीर पर हार्ट ईमोजी बनाई है।
बता दें कि नव्या नवेली नंदा को लेकर इन दिनों ऐसी खबरें हैं कि वो जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी को डेट कर रही हैं। मीजान अक्सर सोशल मीडिया पर नव्या की तस्वीरों पर कमेंट करते हैं। नव्या भी उनके कमेंट्स पर जवाब देती हैं। इन दोनों को फैंस भी खूब पसंद करतेहैं।
पढ़ें: मां- बाबूजी की शादी की सालगिरह पर अमिताभ ने किया याद, बोले- 'एक शादी जिसने तमाम बैरियर तोड़ डाले'