{"_id":"600d524c6c81f149c607e090","slug":"varun-dhawan-and-natasha-dala-wedding-know-about-veena-nagda-bollywood-mehendi-queen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं नताशा दलाल के हाथों में मेहंदी लगाने वाली ये मशहूर डिजाइनर? दीपिका से ईशा अंबानी तक को लगा चुकी हैं मेहंदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन हैं नताशा दलाल के हाथों में मेहंदी लगाने वाली ये मशहूर डिजाइनर? दीपिका से ईशा अंबानी तक को लगा चुकी हैं मेहंदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 24 Jan 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वरुण, नताशा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंध कर हमेशा हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। उनकी शादी की तैयारियां बड़े ही धूम धाम से की जा रही है। वरुण और नताशा की शादी के रस्म और रिवाज भी बेहद ही शानदार ढंग से होंगे और ये फंक्शन करीब 5 दिन तक चलेगा। बता दें कि नताशा के हाथ में वरुण के नाम की मेहंदी लगाने की जिम्मेदारी मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा को सौंपी गई है। शुक्रवार को वरुण और नताशा की शादी में होने वाली मेहंदी की रस्म के लिए वीणा मुंबई से अलीबाग पहुंची थी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन हैं मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा जिन्हें सौंपी गई है नताशा की मेहंदी की जिम्मेदारी।
2 of 6
वीणा नागड़ा
- फोटो : Instagram
शनिवार को द मैंशन हाउस में हुए मेहंदी समारोह में नताशा दलाल समेत वहां मौजूद तमाम मेहमानों को मेहंदी लगाने के बाद वीणा आज वहां से रवाना हो गईं। बता दें कि वीणा नागड़ा को बॉलीवुड सेलिब्रिटी क्वीन के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीणा ने बॉलीवुड के बड़े बड़े फिल्मी सितारों के हाथों में मेहंदी लगाई है। सिर्फ नताशा दलाल ही नहीं इससे पहले बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने वीणा के हाथों से खूबसूरत मेहंदी लगवाई है।
3 of 6
वीणा नागड़ा
- फोटो : Instagram
बता दें कि दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और काजल अग्रवाल जैसी मशहूर एक्ट्रेसेज ने दुल्हन बनने के लिए वीणा के हाथों से ही मेहंदी लगवाई थी। इतना ही नहीं भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के शादी के फंक्शन में पहुंचे तमाम बड़े सेलेब्स को वीणा अपने हाथों से मेहंदी लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वीणा नागड़ा
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि वीणा बॉलीवुड की मशहूर हीरोइनों को सिर्फ शादी के मौके पर मेहंदी लगाने के लिए ही नहीं मशहूर हैं बल्कि वो करवा चौथ मनाने वाली तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और स्टार वाइव्स के हाथों में भी मेहंदी लगाती हैं। बॉलीवुड में जब भी कोई फंक्शन या जश्न का माहौल होता है तो सेलेब्स मेहंदी लगवाने की जिम्मेदारी वीणा नागड़ा को ही देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वीणा नागड़ा
- फोटो : Instagram
इस लिस्ट में अब नताशा दलाल का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने वीणा के हाथों से मेहंदी लगवाई है। इससे पहले ट्वींकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर जैसी अदाकाराएं भी अपनी शादी में वीणा से मेहंदी लगवा चुकी हैं। ये ही वजह है कि वीणा को 'बॉलीवुड मेहंदी क्वीन' कहा जाता है। सिर्फ शादी के फंक्शन ही नहीं बल्कि फिल्मों में शादी या किसी जश्न के लिए मेहंदी सीन की जरुरत पड़ती है तो वो काम भी वीणा को ही दिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।