बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। नव्या ने फिल्मों में एंट्री नहीं की है और ना ही उनका इरादा एक अभिनेत्री बनने का है। नव्या अपने पिता का बिजनेस संभालना चाहती हैं। इसे लेकर हाल ही में नव्या ने एक इंटरव्यू भी दिया था। हालांकि उनकी बातों पर एक यूजर ने उनकी मां श्वेता बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश की जिस पर नव्या का जवाब अब वायरल हो रहा है।
अमिताभ की नातिन नव्या नवेली से यूजर ने पूछा- आपकी मां श्वेता बच्चन कौन सी नौकरी करती हैं? मिला दिल जीत लेने वाला जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में वोग को दिए इंटरव्यू में नव्या ने बताया कि वो अपने घर की चौथी पीढ़ी की पहली महिला हैं जो बिजनेस को लीड करने जा रही हैं। इसे लेकर वो बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'मैं अपने घर में काम करने वाली महिलाओं के बीच बड़ी हुई हूं। मेरी मां , मेरी दादी, मेरी बुआ ये सभी जानकार लोग हैं। मेरे परिवार में महिलाओं के काम ने मुझे बहुत प्रभावित किया है'।
उनकी इस बात पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि, 'नव्या आपकी मां क्या काम करती हैं? इस पर नव्या ने बिना गुस्सा किए शांत स्वभाव के साथ जवाब दिया, 'वो एक लेखिका, डिजाइनर, पत्नी और मां हैं। यूजर के कमेंट का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए नव्या ने लिखा कि, 'मां और पत्नी होना भी एक फुल टाइम जॉब है। कृपया उन महिलाओं का अपमान ना करें जो घरेलू महिला हैं। उनका रोल एक ऐसी पीढ़ी को आगे बढ़ाने में बेहद जरूरी है जो उनके योगदान का समर्थन करे ना कि उन्हें नीचा दिखाए'।
अब नव्या नवेली के इस जवाब की काफी लोग तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नव्या ने उन यूजर के ट्रोल का भी जवाब दिया था जो उनके प्रोजक्ट नवेली पर सवाल उठा रहे थे। नव्या ने कुछ समय पहले ही प्रोजेक्ट नवेली लॉन्च किया था जिसका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस बात की जानकारी देते हुए नव्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि 'इस प्रोजेक्ट के जरिए मैं भारत में महिलाओं को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच प्रदान करके लिंग भेद के अंतर को खत्म करने की उम्मीद करती हूं। ये महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूती प्रदान करेगा'।
A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)
उनके इस प्रोजक्ट का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने कहा था कि, 'सच में इंडिया? लोल! पहले कम से कम महाराष्ट्र के एक जिले तक आप सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश करें फिर पूरे भारत की बात करें'। नव्या ने इस पर जवाब देते हुए कहा, 'जरूर, सकारात्मकता और समर्थन के लिए आपका धन्यवाद'। बता दें कि नव्या नवेली ने इंग्लैंड के सेवन ऑक्स स्कूल से अपनी पढ़ाई की है और उन्होंने न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की है। अब नव्या बहुत जल्द अपने पिता का बिजनेस संभालते नजर आएंगी।