फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लुक्स में बॉलीवुड अभिनेताओं को मात देते हैं अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य, लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Wed, 02 Dec 2020 09:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 02 Dec 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda All you need to know about
अमिताभ बच्चन, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा - फोटो : instagram/amitabhbachchan, naavyananda

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने माता पिता की राह पर चलकर बॉलीवुड में अपना करियर बनाया लेकिन श्वेता बच्चन फिल्म इंडस्ट्री से दूर ही रहीं। वहीं श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं जबकि उनके बेटे अगस्त्य नंदा के बारे में लोग कम ही जानते हैं। तो चलिए बताते हैं अगस्त्य नंदा के बारे में।

Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda All you need to know about
परिवार के सदस्यों के साथ अगस्त्य नंदा - फोटो : instagram/naavyananda

अगस्त्य इंस्टाग्राम पर भी बहुत कम सक्रिय रहते हैं। हालांकि जब कभी वे कोई पोस्ट साझा करते हैं तो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। अगस्त्य नंदा का जन्म 23 नवंबर, 2000 को श्वेता बच्चन और निखिल नंदा के घर हुआ था। वह अमिताभ और जया बच्चन के नाती और अभिषेक बच्चन के भांजे लगते हैं।

Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda All you need to know about
रितु नंदा, उनकी बेटी नताशा, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली - फोटो : instagram/naavyananda

बच्चन परिवार के अलावा, अगस्त्य का संबंध बॉलीवुड के कपूर परिवार से भी है। अगस्त्य के पिता निखिल नंदा, रितु नंदा (राज कपूर की बेटी) के बेटे हैं। कपूर खानदान के घर जब भी कोई फंक्शन होता है तो श्वेता बच्चन सहित बच्चन परिवार को आपने जरूर शामिल होते हुए देखा होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda All you need to know about
परिवार के सदस्यों के साथ अगस्त्य नंदा - फोटो : instagram/agastya.nanda

अगस्त्य और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में घूमते देखा गया है। यही नहीं अगस्त्य और सुहाना इंस्टाग्राम पर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट भी करते रहते हैं। अन्य स्टार किड्स की तरह अगस्त्य नंदा फिलहाल विदेश में पढ़ रहे हैं। उन्होंने लंदन के सेवेन ओक्स स्कूल से स्नातक किया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan grandson Agastya Nanda All you need to know about
अगस्त्य नंदा - फोटो : instagram/agastya.nanda

अगस्त्य के करियर की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड में अगस्त्य का झुकाव निर्देशन और फिल्म मेकिंग की ओर है। अगस्त्य ने कुछ साल पहले अपने दो दोस्तों के साथ एक शॉर्ट फिल्म भी की थी। उन्होंने इसकी पटकथा और निर्देशन किया था। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया था।

42 की उम्र में डेब्यू कर छाए '3 इडियट्स' के 'वायरस', फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed