फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नानावती अस्पताल का विज्ञापन करने का महिला ने अमिताभ बच्चन पर लगाया आरोप, BIG B ने यूं दिया जवाब

Tue, 04 Aug 2020 02:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 04 Aug 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan humble response to women who said him totally lost respect for Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। पिछले महीने वह इस महामारी के शिकार हो गए थे। जिसके बाद उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चला था। बिग बी अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपने घर जलसा में क्वारंटीन हैं। नानावती अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अमिताभ बच्चन को सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स और आलोचकों का सामना करना पड़ा था। जिसका अभिनेता ने करारा जवाब दिया।

Amitabh Bachchan humble response to women who said him totally lost respect for Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : ट्विटर

दरअसल अमिताभ बच्चन जब नानावती अस्पताल में भर्ती थे तो उन्होंने अस्पताल के स्टाफ और वहां की सुविधा की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी। इसके बाद कुछ ट्रोलर्स और आलोचकों ने उनपर अस्पताल का विज्ञापन करने आरोप लगाया था। एक महिला ने इस वजह से अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पर आलोचना की थी। जिसका जवाब अब अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में दिया है। 

Amitabh Bachchan humble response to women who said him totally lost respect for Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : PTI

महिला ने सोशल मीडिया पर नानावती अस्पताल पर आरोप लगाया था कि अस्पताल ने उसके पिता की कोविड-19 की गलत जांच की थी। इसके बाद उसने बिग बी की आलोचना करते हुए अपने पोस्ट में लिखा था, 'श्रीमान अमिताभ, सच में यह बहुत दुख की बात है कि आप अस्पताल का विज्ञापन कर रहे हैं, जो लोगों की जिंदगी की परवाह नहीं करता है और केवल पैसा कमाना चाहता है। क्षमा करें, लेकिन आपका सम्मान पूरी तरह से खो दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan humble response to women who said him totally lost respect for Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने महिला की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए अपने ब्लॉग में लिखा, 'मुझे आपके प्यारे और सम्मानित पिता के बारे में जानकर और उनकी समस्याओं के बारे में जानकर सच में दुख है। मैं कम उम्र से ही अस्पतालों में जा रहा हूं। चिकित्सा पेशे में एक निश्चित आचार संहिता है और मैंने देखा है कि डॉक्टर्स, प्रबंधन, नर्स रोगी की देखभाल में लगे रहते हैं।' 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan humble response to women who said him totally lost respect for Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'नहीं... मैं अस्पताल के लिए विज्ञापन नहीं करता, मैं नानावती से मिलने वाली देखभाल और उपचार के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं और मैंने हर अस्पताल के लिए किया है जिसने मुझे भर्ती किया है। मैं आगे भी यह करता रहुंगा। आपने मेरे लिए इज्जत खो दिया है, लेकिन मैं बता दूं कि मैं अपने देश के चिकित्सा पेशेवरों और डॉक्टरों के लिए सम्मान कभी नहीं खोऊंगा।' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का पोस्ट वायरल हो रहा है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के वकील बोले, 'बिहार सरकार नहीं कर सकती सीबीआई जांच की सिफारिश'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed