{"_id":"5aa8d9c04f1c1bb2758b54f7","slug":"amitabh-bachchan-ill-health-reason-reveals-by-jaya-bachchan-on-the-sets-of-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों अचानक अमिताभ बच्चन की खराब हो गई थी तबीयत? 24 घंटे बाद सामने आई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्यों अचानक अमिताभ बच्चन की खराब हो गई थी तबीयत? 24 घंटे बाद सामने आई सच्चाई
Wed, 14 Mar 2018 01:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बीते मंगलवार को फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। यह जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही उनके फैंस चिंता में आ गए थे और लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआ मांग रहे थे। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने के पीछे क्या वजह थी? बिग बी की पत्नी जया बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
2 of 4
amitabh bachchan
दिल्ली में संसद भवन में मीडिया से बातचीत में पत्नी जया बच्चन ने बताया कि अमित जी अब ठीक हैं। हालांकि उनकी पीठ और गर्दन में काफी दर्द है। असल में शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे कॉस्ट्यूम्स काफी भारी थे इसलिए उन्हें शरीर में दर्द होने लगा था। मौसम भी काफी गर्म था। उन्हें अपनी तबीयत बिगड़ने का एहसास होने लगा था। जया ने बताया कि अमिताभ ने खुद डॉक्टरों से मिलने का फैसला किया था। फिलहाल वह ठीक हैं। कुछ दिन आराम करना चाहते हैं और उसके बाद फिर शूटिंग शुरू करेंगे।
3 of 4
अमिताभ
- फोटो : SELF
आपको बता दें कि बिग बी जोधपुर में अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। बिग बी ने सुबह 3 बजे तक फिल्म की शूटिंग की थी। तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही मुंबई से डॉक्टरों की टीम जोधपुर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
amitabh bachchan
बिग बी ने सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा था कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद वह शूटिंग के लिए निकल गए। वहीं उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उस वक्त बिग बी के साथ आमिर खान भी मौजूद थे। वहीं इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम इससे पहले थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।