{"_id":"5ab380534f1c1b00768b7022","slug":"amitabh-bachchan-is-back-from-the-shooting-of-thugs-of-hindostan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमार होने के बावजूद जोधपुर में इस काम में जुटे रहे अमिताभ, अब पकड़ी मुंबई की फ्लाइट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमार होने के बावजूद जोधपुर में इस काम में जुटे रहे अमिताभ, अब पकड़ी मुंबई की फ्लाइट
Fri, 23 Mar 2018 05:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जलवा एक्टिंग में ही नहीं उनके फैंस के बीच भी दिखता है। 75 की उम्र में भी अमिताभ अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों अमिताभ आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी थे। जोधपुर में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के शेड्यूल में अपना काम खत्म कर अमिताभ बच्चन मुंबई लौट आये हैं। जोधपुर में शूटिंग के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद मुंबई से डॉक्टरों की टीम को वहां भेजा गया था।
2 of 5
अमिताभ बच्चन फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग पूरी कर जोधपुर से सुबह करीब 11 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबियत खराब हो गई थी।
3 of 5
अमिताभ
- फोटो : SELF
जोधपुर में शूटिंग के दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने की खबर ने बिग बी के फैंस को हैरानी में डाल दिया। शूटिंग के दौरान ही अमिताभ की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी, हालांकि बाद में अमिताभ बच्चन ने पोस्ट लिख कर सेहत ठीक होने की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
thugs of hindostan
बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूरी टीम थाईलैंड गई थी। वहां भी ज्यादा ठंड की वजह से अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। इस बात की जानकारी बिग बी ने खुद दी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आमिर खान, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। यशराज फिल्म प्रोडक्शन के तहत फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 1839 के उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के अलावा अमिताभ बच्चन 102 नॉट आउट की शूटिंग भी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर होंगे। फिल्म में ऋषि अमिताभ के बेटे का किरदार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।