बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अक्सर ट्विटर पर कोई न कोई मजेदार पोस्ट करत रहते हैं। ऐसे में इस बार अमिताभ ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के एक पोस्ट पर कमेंट किया है। अमिताभ के इस कमेंट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
सोनम कपूर ने शेयर की सूरज की अनोखी तस्वीर, अमिताभ बच्चन ने कर दिया ये मजेदार कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। सूर्य की तस्वीरों वाली एक खबर को साझा करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'ये अद्भुत है। विज्ञान और तकनीक ने हजारों प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित चीजों को देखने-सीखने में हमारी कितनी मदद की है।'
It’s amazing how much science and technology has helped us learn about objects that are light years away!https://t.co/YYdk9FLT7G
सोनम कपूर के इस पोस्ट पर वैसे तो कई सोशल मीडिया यूजर्स और सोनम के फैंस ने रिएक्ट किया। लेकिन बॉलीवुड के शहंशाह ने भी इस तस्वीर पर एक कमेंट किया। बड़ी बात है कि अमिताभ ने ये कमेंट एक दम मजाकिया अंदाज में किया है। जिसके चलते ये कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अमिताभ ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ' ये तो चिक्की का क्लोजअप लग रहा है... लोनावला वाली चिक्की।' इस कमेंट के साथ ही अमिताभ ने एक फनी इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। अमिताभ के इस कमेंट को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
.. looks like 'chikki' ka close up .. Lonavala wali 'chikki' !!!🤣 https://t.co/FxYU0h4yA9
गौरतलब है कि सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो अमिताभ जल्दी ही ब्रह्मास्त्र, चेहरे और गुलाबो सिताबो में नजर आएंगे।
पढ़ें: Inside Photos: कपूर खानदान के इस अभिनेता ने लिए 7 फेरे, अंबानी-बच्चन परिवार समेत पहुंचीं कई हस्तियां

कमेंट
कमेंट X