फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: बचपन से ही देशभक्त हैं अमिताभ, 1947 की कहानी साझा कर बोले- हर घर में फहराना चाहिए झंडा

Tue, 12 Jul 2022 06:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Jul 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan: KBC Host Shares 1947 story from his childhood and how he started hoisting flag at jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन लाखो दिलो की धड़कन हैं। एक्टिंग के साथ-साथ फैंस अमिताभ के स्टाइल और लिखने के अंदाज को लेकर भी तारीफ करते रहते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ को लोग पक्का देशभक्त भी मानते हैं, अभिनेता आए दिन देश से जुड़े बयान देते रहते हैं। यह चर्चित अभिनेता अपने दिल की बातें अक्सर सोशल मीडिया और ब्लॉग्स के जरिए अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में  तिरंगे के बारे में अपने विचार साझा किए। जो अब सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

Amitabh Bachchan: KBC Host Shares 1947 story from his childhood and how he started hoisting flag at jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार ऐसे फहराया झंडा
अपने रिसेंट ब्लॉग में अमिताभ ने बताया कि उन्होंने जब अपने इलाहाबाद वाले घर पर 15 अगस्त सन 1947 में तिरंगा फहराया था, तब उन्हें कितना गर्व महसूस हुआ था। गर्व के साथ-साथ अभिनेता के मन में उस समय भरपूर मात्रा में देशभक्ति का भाव आया था।  वह उस वक्त काफी छोटे थे। अमिताभ बच्चन ने यह भी लिखा कि वह जलसा में कब से और क्यों तिरंगा फहराने लगे। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि हर घर पर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। यह बहुत गर्व की बात है। अपने ब्लॉग में इस बार अमिताभ ने अपने बचपन को याद करते हुए लिखा, 'पहले आम नागरिकों को कुछ खास दिनों के अलावा झंडा फहराने की इजाजत नहीं थी। लेकिन उस समय सांसद नवीन जिंदल कोर्ट गए और झंडा फहराने का अधिकार लिया। जैसे ही फैसला उनके पक्ष में आया, मैंने हमारा तिरंगा तभी से अपने घर पर फहराना शुरू किया। मेरा यह रूटीन आज भी कायम है, लोग रविवार को होने वाली मीट पर जलसा के गेट पर तिरंगा देखते भी होंगे।'

Amitabh Bachchan: KBC Host Shares 1947 story from his childhood and how he started hoisting flag at jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : insta

नियमों का भी किया उल्लेख
अपनी बचपन की इस देशभक्ति को बताने के साथ-साथ अमिताभ ने अपने ब्लॉग के पाठकों को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के साथ लागू किए जाने वाले नियमों के बारे में भी बताया। वह लिखते हैं, 'झंडा फहराने के कुछ नियम भी होते थे। इनमें कैसे इसे उतारा जाए, साइज और यहां तक की इसका मैटेरियल भी फिक्स होता था। यह खादी का ही होना चाहिए। 2014 तक बंगलौर जिसे अब बेंगलुरु कहते हैं, के एक खास स्टोर से खरीदा जाता था। अब हर घर में इसके लिए कैंपेन चलना चाहिए कि हर घर में इसे गर्व से फहराया जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan: KBC Host Shares 1947 story from his childhood and how he started hoisting flag at jalsa
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

1947 को किया याद
अमिताभ बच्चन ने अपने बचपन के दिनों को याद करने के साथ-साथ उस वक्त को भी याद किया,जब 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिली थी। वह लिखते हैं, '15 अगस्त को मिली स्वाधीनता की वो यादें। मैं उन दिनों पांच साल का था और अपने इलाहाबाद के घर के बरामदे में हाथ में तिरंगा लिए, देशभक्ति, पहचान, अपना तिरंगा, हमारा तिरंगा होने के गर्व से भरा हुआ...था। पुरानी यादों से वापस आते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि 'एक शूट के दौरान मुझे कुछ लाइन्स गाने के लिए कही गईं, मैंने गाईं...राष्ट्रीय भावनाओं से किसी भी तरह का जुड़ाव गर्व की बात है।' अभिनेता ने तिरंगे की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed