{"_id":"5f0a87099287104f1452d08f","slug":"amitabh-bachchan-latest-news-video-viral-thanks-to-doctors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan COVID News: अमिताभ बच्चन ने की थी नानावती अस्पताल के डॉक्टर्स की तारीफ, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan COVID News: अमिताभ बच्चन ने की थी नानावती अस्पताल के डॉक्टर्स की तारीफ, वीडियो हो रहा वायरल
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। नानावती अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उनमें कोरोना के हल्के लक्ष्ण पाए गए हैं। अमिताभ को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अमिताभ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डॉक्टर्स को धन्यवाद कर रहे हैं।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन इससे पहले भी तबीयत बिगड़ने पर नानावती अस्पताल ही जाते रहे हैं। वीडियो में अमिताभ अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टॉफ का खासतौर पर शुक्रिया करते हैं। इसके अलावा कोरोना काल के इस मुश्किल वक्त में उन सभी डॉक्टर्स का धन्यवाद करते हैं जो जी जान से लोगों का इलाज करने में जुटे हुए हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अमिताभ कहते हैं कि 'मैं नानावती अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ के बारे में बात करना चाहता हूं जो इस मुश्किल घड़ी में भी शानदार काम कर रहे हैं। अभी हाल ही में मैंने ट्विटर पर गुजरात के सूरत में लगा बोर्ड देखा। जिस पर लिखा था कि मालूम है कि मंदिर क्यों बंद हैं क्योंकि भगवान जो है अस्पतालों में सफेद कोट पहनकर काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ आगे कहते हैं कि 'आप जितने भी डॉक्टर्स, नर्सेस और अस्पताल में काम करने वाले दूसरे लोग हैं, आप सभी ईश्वर का रूप हैं। आप जीवनदायी बन गए हैं। मैं हाथ जोड़कर आपकी सराहना करता हूं।। नतमस्तक होता हूं। आप नहीं होते तो इंसानियत पता नहीं कहां जाती। हम सबके लिए ये मुश्किल घड़ी है। चारों ओर तनाव और परेशानी का माहौल है लेकिन हम सबको एकजुट रहना है। उम्मीद है इन सबसे हम जल्दी निकल जाएंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ कहते हैं कि 'नानावती अस्पताल के साथ मेरा पुराना नाता रहा है। मुझे पता है कि किस तरह उन्होंने हमेशा मेरा ख्याल रखा। मेरे स्वास्थ्य के लिए आपका प्यार और स्नेह आवश्यक रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।