{"_id":"5ae6f0354f1c1b340a8b72a7","slug":"amitabh-bachchan-leave-sairat-director-nagraj-manjule-film-jhund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बी ने इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म करने से किया इंकार, वजह जानकर नहीं होगा यकीन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बी ने इस बड़े डायरेक्टर की फिल्म करने से किया इंकार, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Tue, 01 May 2018 07:47 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Amitabh Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने सैराट फिल्म के निर्देशक नागराज मंजुला के अगले प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी थी यहां तक कि डेट भी फाइनल हो गई थी। वही अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बी ने इस पूरे प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है।
2 of 4
AMITABH BACHCHAN
- फोटो : self
इस फिल्म का नाम झुंड था। जिसमें अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स टीचर का रोल निभा रहे थे। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन के पास कई और बड़े प्रोजेक्ट हैं। ऐसे में वह ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहते थे। इसके साथ ही शूटिंग काफी समय से टल रही थी जिस वजह से अमिताभ बच्चन ने फिल्म करने से इंकार कर दिया।
3 of 4
amitabh bachchan
जानकारी के मुताबिक बिग बी ने साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म छोड़ने की कई सारे और वजह भी हैं जिसमें कॉपीराइट का मामला भी है। आपको बता दें, अमिताभ बच्चन की जल्द ही एक फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें वह ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म '102 नॉट आउट' है जो कि 4 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ ने पिता और ऋषि कपूर ने उनके बेटे का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
102 Not Out
यह फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है जिसमें दिखाया गया है कि बुढ़ापे में दोनों एक दूसरे का साथ कैसे देते हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन की झोली में कई बड़े बजट की फिल्में है जिसमें 'ब्रह्मास्त्र' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है। 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।