फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिवर नहीं इस शिकायत के चलते अस्पताल गए थे अमिताभ, अमर उजाला की पड़ताल में हुए कई खुलासे

Sat, 19 Oct 2019 08:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sat, 19 Oct 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan leaves from nanavati hospital discharged after check up
amitabh bachchan - फोटो : ani

अमिताभ बच्चन को देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर फैंस उनके लिए दुआ करने लगे। अमिताभ के साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आए आए। तीनों साथ में कार में बैठे दिखे।



amitabh bachchan leaves from nanavati hospital discharged after check up
abhishek bachchan - फोटो : ani

77 वर्षीय अमिताभ बच्चन को मंगलवार तड़के 3 बजे नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसी खबर थी कि उनका यकृत (लिवर) दिक्कत दे रहा है और उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। अमर उजाला की पड़ताल में अमिताभ की तबीयत से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

amitabh bachchan leaves from nanavati hospital discharged after check up
amitabh bachchan - फोटो : ani

नानावती अस्पताल में अमिताभ का इलाज जरूर हुआ लेकिन मामला लिवर का नहीं बल्कि आंतों में आई दिक्कत का है। अमर उजाला संवाददाता ने जब नानावती अस्पताल का शुक्रवार को दौरा किया तो किसी ने भी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan leaves from nanavati hospital discharged after check up
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का ब्लॉग भी सामने आया। इस ब्लॉग में उन्होंने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को लेकर बात की। उन्होंने लिखा है कि दर्द से थोड़ा आराम मिला तो दुनिया अचानक बेहद खूबसूरत लगने लगी। आज दुनिया एक चमकदार सूरज की तरह चमक रही है। बहुत शांति है। यहां देखभाल के बेहद अच्छे इंतजाम हैं। बिग बी ने आगे लिखा है कि उनका ज्यादातर समय काम में बीतता है इसलिए वो ये उगता हुआ और चमकदार सूरज देख ही नहीं पाते। कभी घर में, कभी कार में, कभी वैन में तो कभी स्टूडियो में समय बीतता है।

विज्ञापन
amitabh bachchan leaves from nanavati hospital discharged after check up
Amitabh Bachchan - फोटो : instagram

अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के व्यस्त कलाकारों में शुमार हैं। उनकी आने वाली फिल्में हैं- 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे'। तीनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ वह चर्चित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी कर रहे हैं। इस फिल्म का कुछ हिस्सा अगले महीने नवंबर में शूट होगा।

जलसा में शुरू हुई दीप उत्सव की तैयारी, अमिताभ फाइनल करेंगे मेहमानों की लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed