{"_id":"5a8fa9ce4f1c1bff388b9a92","slug":"amitabh-bachchan-lends-voice-to-102-not-out-title-track-discloses-on-twitter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन फिर बने एक्टर से सिंगर, दी इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन फिर बने एक्टर से सिंगर, दी इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को अपनी आवाज
Fri, 23 Feb 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी लाइफ में चल रही घटनाओं को वे अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं चाहे फिर वो रियल हो या रील। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म '102 नॉट आउट' से जुड़ी खबर शेयर की है।
2 of 4
बिग बी ने फिल्म '102 नॉट आउट' के टाइटल सॉन्ग 'बादुम्बा' को अपनी आवाज दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, '102 नॉट आउट के लिए एक गाना बनाया और गाया। दिग्गज गणेश के साथ रिहर्सल..यह है बादुम्बा, विश्वास कीजिए।' 75 वर्षीय अमिताभ ने इस गाने के बारे में अपने ब्लॉग पर भी लिखकर बताया है।
3 of 4
बता दें कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद एक बार फिर इस फिल्म में बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इन दोनों की केमिस्ट्री इस फिल्म में फिर से देखने को मिलेगी। फिल्म का टीजर देखकर दोनों को पहचान पाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'102 नॉट आउट' में अमिताभ 102 साल की उम्र के शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे। वह 75 वर्षीय ऋषि के पिता बने हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। यह फिल्म इसी साल चार मई को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।