{"_id":"5bbdf417867a5528740bd006","slug":"amitabh-bachchan-many-time-failed-but-now-he-is-more-than-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुरे वक्त में अमिताभ ने खुद को संभाला था ऐसे, अगर जान लेंगे आप भी तो छोड़ देंगे सबको पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुरे वक्त में अमिताभ ने खुद को संभाला था ऐसे, अगर जान लेंगे आप भी तो छोड़ देंगे सबको पीछे
Wed, 10 Oct 2018 09:19 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
अमिताभ
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद जिले में हुआ था। इनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन था। कल 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे। अमिताभ एक ऐसे कलाकार हैं जिनका चार्म इस उम्र में भी बरकरार है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। अमिताभ यूं ही इतनी ऊंचाइयों पर नहीं पहुंचे हैं उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है जब वो पूरी तरह से कर्ज में डूब गए थे।
2 of 11
amitabh bachchan
अमिताभ की जिंदगी आसान नहीं रही है, लेकिन उस मुश्किल वक्त में परिवार का साथ और दृढ़ निश्चय से वो सारी कठिनाई पार कर गए। अब आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा एक बेहतरीन किस्से से लगा सकते हैं। एक व्यक्ति साइकिल से दुनिया की सैर करने निकला। जब वह अरब पहुंचा तो वहां लुटेरों ने उसे बंधक बना लिया और सारा सामान लूट लिया।
3 of 11
amitabh bachchan
इसके बाद वो बहुत मुश्किल से उन्हें समझा पाया कि वह भारतीय है। इंडिया का नाम सुनते ही लुटेरों के मुंह से एक ही नाम निकला 'अमिताभ बच्चन'। अमिताभ का नाम सुनते ही उस व्यक्ति को राहत मिली। फिर उसने लुटेरों को अमिताभ की फिल्म का एक गाना भी सुनाया। इसके बाद लुटेरों ने उस व्यक्ति का सारा सामान उसे लौटा दिया और सकुशल छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
amitabh bachchan
अब जानते हैं आखिर अमिताभ ने ये लोकप्रियता कैसे हासिल की। अमिताभ शुरू से ही मेहनती रहे हैं। अमिताभ और उनके भाई अजिताभ पैदल ही स्कूल जाते थे। जब अजिताभ चलते-चलते थक जाते थे तो अमिताभ उन्हें कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाते थे। अमिताभ को एक्टिंग करने का शौक बचपन से ही था और उनकी मां तेजी बच्चन को भी सिनेमा बहुत भाता था।
विज्ञापन
5 of 11
amitabh bachchan
- फोटो : indiatimes.com
अमिताभ बच्चन ने शुरुआत की पढ़ाई सेंटमेरी स्कूल में की। इसके बाद उन्हें नैनीताल के शेरवुड स्कूल में भेजा गया। स्कूल में अमिताभ लगभग हर साल एक्टिंग में भाग लेते थे। अमिताभ की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' थी। कुछ समय बाद उन्हें “आनंद” फिल्म में काम करने का मौका मिला, फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में राजेश खन्ना और अमिताभ थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।