{"_id":"613f85058ebc3e074916b55b","slug":"amitabh-bachchan-named-by-indian-poet-sumitranandan-pant-know-the-interesting-story-behind-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: माता-पिता नहीं बल्कि इन्होंने रखा था अमिताभ बच्चन का नाम, दिलचस्प है इस नाम के पीछे की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: माता-पिता नहीं बल्कि इन्होंने रखा था अमिताभ बच्चन का नाम, दिलचस्प है इस नाम के पीछे की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रतिष्ठित नाम हैं। बिग बी ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में वो जगह बनाई है जहां किसी और का कब्जा नहीं हो सकता। सिर्फ फैंस ही क्या बॉलीवुड के सितारे भी अमिताभ बच्चन के आगे नर्वस हो जाते हैं। इस बात का खुलासा कई सितारे किसी ना किसी चैट शो में कर चुके हैं। अमिताभ ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाकर आने वाली कई पीढ़ी को अभिनय का पाठ पढ़ाया है। वो एक सफल अभिनेता होने के साथ साथ एक बेहतरीन टीवी होस्ट हैं।
जब अमिताभ ने बताया अपने नाम का किस्सा
फैंस बिग बी के बारे में हर तरह की बातें जानना चाहते हैं। उनकी फिल्मों से लेकर घर में उनके रहन सहन के तरीकों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। हालांकि क्या आप ये बात जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का नाम किसने रखा था? आप सोच रहे होंगे कि ये नाम उनके माता पिता में से किसी एक ने ही रखा होगा लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। साथ ही आपको बताते हैं उनके नाम रखने के पीछे की कहानी।
2 of 5
अमिताभ बच्चन, सुमित्रानंदन पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल काफी पहले ऐसा कहा गया था कि अमिताभ बच्चन का असली नाम इंकलाब था। इस बारे में बताते हुए बिग बी ने कहा था कि उनका नाम कभी इंकलाब था ही नहीं लेकिन ये बात सच है कि कवि सुमित्रानंदन पंत ने उनके पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन को ये नाम सुझाया था जिसके बाद से उनके पैदा होते ही ये नाम रख दिया गया था। 'बच्चन' हरिवंश राय बच्चन का पेन नाम था इसलिए बिग बी ने इसे अपना उपनाम बना लिया था।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट पर बताया था कि जब वो अपनी मां के कोख में थे तो इस दौरान स्वतंत्रता की लड़ाई चल रही थी। उनकी मां आठ माह गर्भवती थीं और इसी अवस्था में वो आजादी आंदोलन में हिस्सा लेने चली गईं थीं। बिग बी ने बताया था कि जब परिवार के मर्द घर लौटे तो मां नहीं मिलीं। वो उन्हें खोजने निकल गए थे और एक आंदोलन में उन्हें पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां के साथ अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे उन्होंने बताया कि जब वो लौटीं तो एक स्वतंत्रता सेनानी ने कहा कि उन्हें अपने होने वाले बच्चे का नाम इंकलाब रखना चाहिए। हालांकि उनका ये नाम कभी नहीं रखा गया। जब वो पैदा हुए तो सुमित्रानंदन पंत ने उनका नाम अमिताभ रख दिया और उनके माता पिता को ये नाम काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी का सीजन 13 होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'चेहरे' रिलीज हुई थी लेकिन इसे दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। अमिताभ बहुत जल्द फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और 'झुंड' में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।