फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में पहली बार हैदराबाद में हुआ ये काम, तारीफ किए बिना नहीं रह पाए अमिताभ बच्चन

Sat, 06 Jul 2019 10:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 06 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan on hyderabad traffic police led lights
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस से बातें करते हैं। ऐसे कम ही सेलेब्स हैं जो सीधे फैंस से इस तरह संवाद करते हैं। यही नहीं उन्होंने इस बात का कई बार जिक्र किया है कि यूजर्स के जरिए देश की कई बातें उन्हें बता चलती हैं। जिस पर वो अपनी राय भी रखतेे हैं।

amitabh bachchan on hyderabad traffic police led lights
LED lights - फोटो : social media

हाल ही में ट्रैफिक नियमों केे उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने प्रयोग किया। इसके तहत एलईडी (LED) लाइट्स को सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग के पास लगाया गया है जो कि ट्रैफिक सिग्नल के अनुसार ग्रीन, येलो और रेड कलर में जलती है। यही नहीं ये लाइट्स स्पीड ब्रेकर की तरह भी काम करती है। देश में ऐसा पहली बार है जब सड़क पर एलईडी ट्रैफिक लाइट्स का इस्तेमाल हुआ है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

amitabh bachchan on hyderabad traffic police led lights
amitabh bachchan - फोटो : file photo

एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते इसका एक वीडियो भेजा। ऐसे में सीनियर बच्चन खुद को रिप्लाई करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा- 'यह एक बहुत बढ़िया विचार हैं। इससे काफी फायदा होगा।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan on hyderabad traffic police led lights
amitabh bachchan - फोटो : amar ujala

अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्म गुलाबो-सिताबो की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग लखनऊ में हो रही है। इस बीच अमिताभ की रिक्शा की सवारी करते हुए तस्वीर सामने आई, हालांकि पहली नजर में कोई बिग बी को पहचान नहीं पाएगा।

विज्ञापन
amitabh bachchan on hyderabad traffic police led lights
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

फिल्म के आउटडोर सीन शूट करने के दौरान बिग बी बस और रिक्शे में सफर करते दिखाई दिए। कभी चारबाग बस स्टैंड पर तो कभी रिक्शे की सवारी करते अमिताभ बच्चन के कई सारे शॉट लिए गए। सिटी स्टेशन के पास भी वह रिक्शे पर घूमते दिखाई दिए। इस बीच फैंस उनके लुक को देखकर हैरान हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed