{"_id":"5bf3d425bdec22699f1279b6","slug":"amitabh-bachchan-pay-loan-of-up-farmers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन की दरियादिली जान रह जाएंगे दंग, 1,398 किसानों का 4 करोड़ तक का कर्ज खुद चुकाएंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन की दरियादिली जान रह जाएंगे दंग, 1,398 किसानों का 4 करोड़ तक का कर्ज खुद चुकाएंगे
Tue, 20 Nov 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महानायक अमिताभ बच्चन की हाल ही में फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' रिलीज हुई थी। हालांकि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में बिग बी के साथ आमिर खान भी नजर आए थे । फिल्म को इतना बड़ा नुकसान होने के बावजूद बिग बी ने ऐसी दरियादिली दिखाई है जिसे देख आप भी वाह-वाह करने लगेंगे ।
2 of 5
Amitabh Bachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे और इसके लिए वह उनसे निजी तौर पर मुलाकात करेंगे । साथ ही उन्हें बैंक के पत्र भी सौपेंगे । इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाया था । अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी ।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
उन्होंने कहा कि बिग बी 70 किसानों के लिए मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे । वह उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज चुकाएंगे । अमिताभ ने किसानों के ऋण को चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ 'ओटीएस : वन टाइम सेटलमेंट' किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन फैंस से मिलते हुए
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है । कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता दी थी, जिनके परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
अमिताभ ने इस अनुभव को बहुत संतोषजनक बताया था। अमिताभ का शो 'केबीसी' भी अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है । यह शो 23 नवंबर को खत्म हो जाएगा। पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन में भी KBC को अच्छी टीआरपी मिली है। केबीसी लगातार टॉप 10 की लिस्ट में शामिल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।