{"_id":"620e0011c52f997233508291","slug":"amitabh-bachchan-penned-a-heartfelt-note-for-late-singer-bappi-lahiri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: बप्पी दा की बातों को याद कर भावुक हुए अमिताभ, कहा- 'धीरे-धीरे वे सब हमें छोड़ कर चले....'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amitabh Bachchan: बप्पी दा की बातों को याद कर भावुक हुए अमिताभ, कहा- 'धीरे-धीरे वे सब हमें छोड़ कर चले....'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बप्पी दा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'गायक-संगीतकार ने मेरी फिल्मों के लिए जो बेहतरीन गीत दिए, उन्हें उन गीतों के लिए दशकों बाद भी याद किया जाएगा'। बता दें कि बप्पी दा का आज अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार की रात मुंबई के अस्पताल में बप्पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली थी।
2 of 4
बप्पी लाहिड़ी और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर बप्पी दा को याद करते हुए लिखा, 'बप्पी लाहिड़ी की मौत से "स्तब्ध और हैरान" हूं। "बप्पी लाहिड़ी ..एक अद्भुत संगीत निर्देशक का निधन .. दुखद और हैरान कर देने वाला है। इतनी जल्दी-जल्दी लोगों के गुजरने की दुखद घटनाओं से सहमा हूं। मेरी फिल्मों में उनके द्वारा गाय गानों को हमेशा याद किया जाएगा। इन गानों को आज की पीढ़ी भी मजे के साथ सुनती, गुनगुनाती और गाती है।
3 of 4
बप्पी दा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने बप्पी दा को याद करते हुए बताया कि बप्पी में "सक्सेस का उल्लेखनीय सेंस" था। अभिनेता ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर मुंबई वापस जाते समय बप्पी दा के साथ हुई बातचीत को याद किया। "आपकी यह फिल्म बहुत सफल होने जा रही है और जो गीत मैंने अभी दिया है, उसे युगों तक याद रखा जाएगा'। वह सही थे ... और उनके घर, रिहर्सल्स और अच्छे अनुभव भी सीख देने वाले हैं। धीरे-धीरे वे सब हमें छोड़ कर चले जाते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अंतिम सफर पर बप्पी दा
- फोटो : सोशल मीडिया
बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में मंगलवार रात ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण निधन हो गया। बुधवार को अक्षय कुमार, अजय देवगन और काजोल सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक पोस्ट साझा किए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।