{"_id":"62507be563f3ca5af82e0354","slug":"amitabh-bachchan-praised-nimrat-kaur-acting-in-film-dasvi-actress-shares-his-note-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dasvi: अमिताभ बच्चन ने की निमरत कौर की एक्टिंग की तारीफ, एक्ट्रेस बोलीं- आज अल्फाज और भावनाएं दोनों कम पड़ रहे हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dasvi: अमिताभ बच्चन ने की निमरत कौर की एक्टिंग की तारीफ, एक्ट्रेस बोलीं- आज अल्फाज और भावनाएं दोनों कम पड़ रहे हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अमिताभ बच्चन-निम्रत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
फिल्म दसवीं में निमरत कौर को उनकी एक्टिंग के लिए जमकर वाहवाही मिल रही है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी तारीफ की है। अमिताभ से तारीफ पाकर निमरत कौर भी खुश हैं। निमरत पिछले कई इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन की तारीफ कर चुकी हैं। अब अमिताभ ने फिल्म दसवीं में निमरत कौर की दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें अपने हाथ से एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने निमरत के असाधारण काम की तारीफ की है।
Trending Videos
2 of 4
निम्रत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
निमरत ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अमिताभ बच्चन से मिले एक हस्तलिखित नोट और फूलों के गुलदस्ते की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही उन्होंने अपना भी एक नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
निमरत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने लिखा है, 'हमारी शायद ही कोई बातचीत या बैठक हुई है। आखिरी बार मैंने आपकी तारीफ कैडबरी के ऐड के लिए वाईआरएफ के एक कार्यक्रम में की थी। लेकिन दसवीं में आपका काम असाधारण है- एक्टिंग में बारीकियां, हावभाव, सब तारीफ के काबिल है! इसके लिए आपको बधाई।' निमरत द्वारा शेयर किए गए इस नोट पर हरिवंश राय बच्चन की कविता वाला एक सुनहरा लिफाफा और बच्चन का बी लिखा हुआ देखा जा सकता है।
4 of 4
निमरत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिताभ के इस नोट का एक्ट्रेस ने आभार जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अमिताभ बच्चन सर आपको मेरा सहप्रेम, अनंत धन्यवाद। आज अल्फ़ाज़ और भावनाएँ, दोनों कम पड़ रही हैं। आपका यह स्नेहपूर्वक पत्र आजीवन मुझे प्रेरित करता रहेगा और आपके इस अमूल्य गुलदस्ता रूपी आशीर्वाद की महक मेरी ज़िंदगी के हर क़दम पर बनी रहेगी। आपसे मिली इस शाबाशी से एक चुप्पी महसूस हो रही है…जैसे किसी विशाल पर्वत या प्राचीन मंदिर के सामने होती है। आपकी श्रद्धापूर्वक, सदैव आभारी, निमरत। बता दें कि निमरत के अलावा इस सोशल कॉमेडी अभिषेक बच्चन और यामी गौतम ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर गुरुवार 7 अप्रैल को रिलीज़ किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।