हिंदी सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन बिग बी फिल्मी सफर से जुड़ी पुरानी तस्वीरों के अलावा कुछ कविताएं भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह स्विमसूट में नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बिग बी ने कैप्शन भी लिखा था, हालांकि बाद में एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद कहा कि तस्वीर को शेयर कर उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी थी।
स्विमसूट की तस्वीर पोस्ट कर अमिताभ बच्चन को हुआ पछतावा, अब बोले- 'मुझसे गलती हो गई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानायक ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया था। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा- 'पहली बार डेलीगेशन में मॉरिशिस गया था। यह बहुत ही यादगार पल था। कुछ वक्त बाद ही यह तस्वीर समुद्र में गिर गई थी।' इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अकेले नजर आ रहे हैं। बिग बी का यह ट्वीट चंद मिनटों में वायरल हो गया। इसके बाद प्रमोशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने जो भी कहा वह यकीनन आपको अजीब लग सकता है।
T 3076 - ..... the beachcomber in Mauritius .. my first visit .. in a delegation .. what a moment .. unforgettable !! ... moments later after this picture went into the sea and got stung by that fish that stings .. don't know the name.. guess it didn't approve my outfit .. !! 🤣 pic.twitter.com/KmkyMhoHw0
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन की 'बदला' (Badla film) फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) है जो पहले 'पिंक' फिल्म में बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। 'पिंक' फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था ऐसे में एक बार फिर से इस जोड़ी से उम्मीदें हैं। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी 'बदला' को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
फिल्म को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो पहले दिन फिल्म 4 करोड़ के आस-पास कमाई कर सकती है। पहले दिन अगर फिल्म दर्शकों को बांधने में सफल रही तो निश्चित रूप से इसे माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा। फिलहाल देखना होगा कि अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी इस बार कितना कलेक्शन कर पाती है।