फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग पर नाना पाटेकर ने किया था तनुश्री दत्ता का यौन शोषण, अब इस पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 27 Sep 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan reaction on tanushree dutta and nana patekar controversy
amitabh bachchan

आज यानी 27 सितंबर को अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर को शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म में आमिर खान ग्रे शेड में नजर आएंगे। वहीं हीरो के रोल में अमिताभ बच्चचन हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

amitabh bachchan reaction on tanushree dutta and nana patekar controversy
thugs

ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया । इस लॉन्चिंग इवेंट में अमिताभ, आमिर, कटरीना और फातिमा पहुंचे थे । मीडिया ने इस इवेंट में अमिताभ से तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद पर रिएक्शन मांगा । सवाल पूछे जाने पर अमिताभ बच्चन ने इससे पल्ला झाड़ लिया, जबकि आमिर खान ने कहा कि ऐसा होना दुखद है ।

amitabh bachchan reaction on tanushree dutta and nana patekar controversy
Nana Patekar

अमिताभ ने कहा, 'ना मेरा नाम तनुश्री है और ना ही नाना पाटेकर । तो मैं आपके सवाल का जवाब कैसे दे सकता हूं ।' आमिर कहते हैं, 'किसी भी बात की सच्चाई जाने बिना मेरे लिए टिप्पणी करना सही नहीं होगा... लेकिन जब भी ऐसा कुछ होता है, दुःखद होता है...'

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan reaction on tanushree dutta and nana patekar controversy
tanushree dutta

बता दें कि तनुश्री ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था । उन्होंने कहा, 'डांस करने के बहाने नाना ने मुझे कस के पकड़ लिया फिर अपने चारों ओर घुमा दिया। निर्देशक और निर्माता ने भी कहा कि जैसा नाना चाहते हैं वही होगा।' 

विज्ञापन
amitabh bachchan reaction on tanushree dutta and nana patekar controversy
tanushree dutta
ये बात करीब 10 साल पुरानी है । उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने मुझे गाने की रिहर्सल के दो घंटे पहले ही सेट पर बुला लिया । फिर कहा कि एक बदलाव आ गया है अब ये गाना एक 'सेक्सी डांस' होगा और इसमें नाना के साथ परफॉर्म करना होगा। मेरे माता-पिता को ये सब पता था । उन्होंने हमारी कार पर हमला भी करवाया ।' 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed