{"_id":"5bacb539867a557ebc195352","slug":"sooryavansham-child-actor-anand-vardhan-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सूर्यवंशम' में अमिताभ का पोता अब दिखता है ऐसा, बॉलीवुड में डेब्यू किया तो हो जाएगी सबकी छुट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सूर्यवंशम' में अमिताभ का पोता अब दिखता है ऐसा, बॉलीवुड में डेब्यू किया तो हो जाएगी सबकी छुट्टी
1998 में आई फिल्म 'सूर्यवंशम' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन आज यह फिल्म इतनी पॉपुलर है कि इसके एक-एक किरदार के नाम लोगों को याद हैं। इसकी बड़ी वजह है इस फिल्म को लगातार टीवी पर दिखाया जाना। टीवी चैनल सेट मैक्स पर यह फिल्म आए दिन आती रहती है।
2 of 5
anand vardhan
फिल्म में मुख्य भूमिका ठाकुर भानुप्रताप यानी अमिताभ बच्चन की है लेकिन उनके पोते को भी लोग भूल नहीं पाए हैं। ठाकुर भानुप्रताप को जहरीली खीर खिलाने वाला बच्चा अब बड़ा हो गया है। जिसका नाम है आनंद वर्धन।
3 of 5
anand vardhan
आंध्र प्रदेश के रहने वाले आनंद एक तेलुगू एक्टर हैं। केवल 3 साल की उम्र में उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। आनंद के दादा बीपी श्रीनिवास एक सिंगर थे और उनका नाम बड़े सिंगर्स में से एक है। उन्होंने अपने करियर में 3,000 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। श्रीनिवास चाहते थे कि उनका पोता एक्टर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anand vardhan
आनंद के दादा उन्हें लेकर अक्सर फिल्ममेेकर्स के पास जाते रहते थे। ऐसे ही एक बार डायरेक्टर गुणशंकर ने आनंद को देखा और फिल्म 'रामायणम' में कास्ट कर लिया। इस फिल्म में आनंद वाल्मिकी और हनुमान के किरदार में थे। इसके बाद आनंद ने तेलुगू और तमिल भाषा में बनी फिल्म 'सूर्यवंशम' में काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
anand
बाद में इस फिल्म को हिंदी में बनाया गया। उस वक्त आनंद की उम्र 13 साल थी हालांकि सूर्यवंशम के बाद वो फिल्मों से दूर हो गए। आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से तकरीबन 12 साल से दूर रहे हैं। जल्द ही वह लंबे अंतराल के बाद टॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।