सब्सक्राइब करें

विद्या सिन्हा के निधन की खबर सुनकर दुखी हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 17 Aug 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reacts to Vidya Sinha death and condolences to her family
Amitabh Bachchan and Vidya Sinha - फोटो : Social Media

'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने वाली विद्या सिन्हा का 15 अगस्त को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। विद्या के निधन की खबर से बॉलीवुड स्टार्स दुखी हैं। कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने भी विद्या के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Trending Videos
Amitabh Bachchan reacts to Vidya Sinha death and condolences to her family
amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ ने अभिनेता संजीव कुमार के साथ विद्या सिन्हा की फिल्म 'पति पत्नी और वो' की कुछ तस्वीरों को रीट्वीट करते हुए लिखा- 'यह जानकर बहुत दुख हुआ। एक अच्छी कलाकार, परिवार के लिए प्रार्थनाएं और सांत्वना।' अमिताभ बच्चन और विद्या सिन्हा ने फिल्म 'छोटी सी बात' में साथ काम किया था।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan reacts to Vidya Sinha death and condolences to her family
Sanjay Gupta and Rituparna Sengupta - फोटो : file photo

फिल्म मेकर संजय सिन्हा ने विद्या की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आप ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन गरिमा की प्रतीक थीं।' अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने भी विद्या सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। रितुपर्णा सेनगुप्ता ने लिखा- 'विद्या सिन्हा के निधन की खबर से बहुत तकलीफ हुई।  उनकी आवाज बहुत मधुर थी और खूबसूरती उन्हें दूसरों से अलग करती थी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि 'मुझे तेरे आने से' फिल्म में उनकी बेटी का रोल निभाने का मौका मिला। भगवान परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।'  
 




 

 

Amitabh Bachchan reacts to Vidya Sinha death and condolences to her family
Madhur Bhandarkar - फोटो : file photo

मधुर भंडारकर ने भी विद्या सिन्हा की पुरानी तस्वीर शेयर कर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- 'विद्या सिन्हा के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। रजनीगंधा, छोटी सी बात और पति पत्नी और वो फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनके परिवार और दोस्तों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।' 
 



 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan reacts to Vidya Sinha death and condolences to her family
sonu sood - फोटो : file photo

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी मशहूर अदाकारा विद्या सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। सोनू सूद ने लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हम आपकी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। आपकी सादगी से मैच कर पाना किसी के बस की बात नहीं है।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed