अगर आप भी 90 के दशक में पले बढ़े हैं तो शक्तिमान से जरूर वाकिफ होंगे। देश के पहले सुपरहीरो कहे जाने वाले शक्तिमान उस दौर में बच्चों के बीच खूब लोकप्रिय था। लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही अभिनेता मुकेश खन्ना शक्तिमान का दूसरा सीजन ला सकते हैं हालांकि शो के बंद किए जाने की वजह पर भी सवाल उठते रहे हैं। अब इस बारे में मुकेश खन्ना ने विस्तार से बताया है।
14 साल बाद मुकेश खन्ना ने बयां किया दर्द, इस वजह से बंद करना पड़ा था 'शक्तिमान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना ने बताया कि 'पहले शक्तिमान शनिवार को सुबह और मंगलवार की शाम को प्रसारित होता था। नॉन प्राइम टाइम होने के बावजूद शो अच्छा चल रहा था। शो के लिए दूरदर्शन को 3.80 लाख देने होते थे। उस जमाने में शो प्रायोजित होते थे और विज्ञापनों से हमारी कमाई होती थी। करीब 100-150 एपिसोड ऐसे चला।'
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि 'बाद में दूरदर्शन की ओर से मुझसे कहा गया कि शक्तिमान इतना पॉपुलर है ऐसे में इसे रविवार को प्रसारित किया जाना चाहिए। उस दिन बच्चों की भी छुट्टियां होती हैं। रविवार को प्रसारित होने की वजह से मुझे 7.80 लाख देने पड़े। इसके बावजूद मैंने शो को चलाया।'
मुकेश खन्ना कहते हैं कि 'अगले साल शो के 104 एपिसोड हुए तो मुझसे 10.80 लाख देने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि 104 एपिसोड होने पर फीस डेढ़ गुनी हो जाती है। इस पर मैंने उनसे कहा कि यह तो सफलता को भुगतने के नतीजे हुए। 3 लाख से 10 लाख मेरे लिए भारी भरकम रकम पड़ रही थी। तभी मुझे पता चला कि वो इसे 16 लाख करने की सोच रहे थे। इसका मैंने विरोध भी किया लेकिन मेरी बात नहीं मानी गई।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
'भारी फीस देने की वजह से मुझे नुकसान हो रहा था। मैं शक्तिमान कभी बंद नहीं करना चाहता था लेकिन मुझे मजबूरी में ऐसा करना पड़ा। इस बारे में काफी लिखा भी गया कि बच्चों के गिरने की वजह से शो को बंद किया गया, ऐसा नहीं था।'
पढ़ें: देखिए इतने सालों बाद आज कैसे दिखते हैं शक्तिमान के किरदार, जैकाल और किलविश