{"_id":"5d57ab8d8ebc3e89d62c91a2","slug":"rishi-kapoor-song-paly-in-new-york-salon-share-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क के सैलून में बाल कटवाने पहुंचे ऋषि कपूर, एक शख्स ने पहचाना और बजाया- 'मैं शायर तो नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क के सैलून में बाल कटवाने पहुंचे ऋषि कपूर, एक शख्स ने पहचाना और बजाया- 'मैं शायर तो नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर ऋषि कपूर पिछले 9 महीनों से न्यूयॉर्क में हैं । वो वहां पर अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं । ऋषि अब कैंसर मुक्त हो चुके हैं और जल्द ही भारत आने वाले हैं । हाल ही में ऋषि ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है । ऋषि का ये वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है ।
rishi kapoor
- फोटो : social media
दरअसल, ऋषि जिस सैलून में हेयर कट लेने गए, वहां उनकी फिल्म का गाना 'मैं शायर तो नहीं' बज रहा था । इस वीडियो को पोस्ट करते हुए ऋषि ने लिखा, 'मेरा गाना न्यूयॉर्क के सैलून में बज रहा है । एक रसियन मुझे देखते ही पहचान गया और उसने अपने नोट बुक से ये गाना बजा दिया ।'
नीतू कपूर ने शेयर किया मजेदार वीडियो, लिखा- 'जैसा पिता वैसा बेटा'
नीतू कपूर ने शेयर किया मजेदार वीडियो, लिखा- 'जैसा पिता वैसा बेटा'
rishi kapoor
- फोटो : social media
ऋषि ने उस रसियन व्यक्ति को धन्यवाद भी कहा । ऋषि के इस पोस्ट पर फिल्म मेकर राहुल ढोलकिया ने भी एक किस्सा सुनाया । उन्होंने बताया, 'क्या शानदार पल है । एक बार हम वेगास में थे । मेरी मां और आंटी को साड़ी में देख, वहां खड़ा म्यूजिशियन राज कपूर के गाने की धुन वाइलन से बजाने लगा ।'
My anthem played in a salon whilst getting a hair cut. Russian recognized me and played it from his note book. Thank you Sergie. pic.twitter.com/nnHJVo3OyS
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
rishi kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी पत्नी माना शेट्टी संग ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क में पहुंचे। ऋषि ने सुनील और माना के साथ एक फोटो भी शेयर की । इसमें नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं । ऋषि ने पोस्ट में लिखा, 'धन्यवाद सुनील और माना शेट्टी । आप दोनों सच में हीरे हो । मैं आप दोनों से प्यार करता हूं ।'
Thank you Sunil and Manna Shetty. You both are such a gem of a couple. God Bless! Love you guys. pic.twitter.com/fItEAGOskP
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 17, 2019
विज्ञापन
15 august
- फोटो : social media
इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी ऋषि कपूर ने कई तस्वीरें शेयर की थीं। एक फोटो में दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत तिरंगे में रंगी थी । दूसरी फोटो नाइजीरिया की थी । इसमें झरने से तिरंगे के रंग निकल रहे थे । ऋषि कपूर ने ये तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'बहुत गर्व होता है ।'
Niagara Falls lit up in our tricolour. Happy Independence Day,India. Proud of you 🇮🇳 pic.twitter.com/xXzy6dRFtV
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 16, 2019