सब्सक्राइब करें

विद्या सिन्हा के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री, सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 17 Aug 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Vidya Sinha died celebrity reaction on demise
Rituparna Sengupta, Vidya and Madhur - फोटो : file photo
'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। विद्या सिन्हा ने 15 अगस्त को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। विद्या के निधन से बॉलीवुड में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज विद्या सिन्हा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Bollywood actress Vidya Sinha died celebrity reaction on demise
Sanjay Gupta and Rituparna Sengupta - फोटो : file photo

फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने विद्या की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आप ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन गरिमा की प्रतीक थीं।' अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने भी विद्या सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- 'विद्या सिन्हा के निधन की खबर से बहुत तकलीफ हुई।  उनकी आवाज बहुत मधुर थी और खूबसूरती उन्हें दूसरों से अलग करती थी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि 'मुझे तेरे आने से' फिल्म में उनकी बेटी का रोल निभाने का मौका मिला। भगवान परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।' 
 


 

Bollywood actress Vidya Sinha died celebrity reaction on demise
Madhur Bhandarkar - फोटो : file photo

मधुर भंडारकर ने भी विद्या सिन्हा की पुरानी तस्वीर शेयर कर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया- 'विद्या सिन्हा के निधन की खबर सुनकर बहुत तकलीफ हुई। रजनीगंधा, छोटी सी बात और पति पत्नी और वो फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। भगवान उनके परिवार और दोस्तों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Vidya Sinha died celebrity reaction on demise
sonu sood - फोटो : file photo

फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी मशहूर अदाकारा विद्या सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। सोनू सूद ने लिखा- 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। हम आपकी फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं। आपकी सादगी से मैच कर पाना किसी के बस की बात नहीं है।'
 

विज्ञापन
Bollywood actress Vidya Sinha died celebrity reaction on demise
Vidya Sinha - फोटो : file photo

सोनू सूद के अलावा बंगाली सुपरस्टार प्रोसेनजीत ने भी ट्वीट कर विद्या सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। प्रोसेनजीत ने ट्वीट किया- 'आप हमेशा लोगों की याद में जिंदा रहेंगी खासतौर पर रजनीगंधा, छोटी सी बात और मुक्ति जैसी फिल्मों की वजह से। आप बहुत ही प्रतिभावान अभिनेत्री थीं, उससे भी ज्यादा जमीन से जुड़ी हुई थीं।' 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed