फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कौन बनेगा करोड़पति' के फैंस के लिए बुरी खबर, इस तारीख के बाद नहीं जीत पाएंगे एक भी रुपए

Fri, 26 Oct 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan reality show will go off air at 23 november
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है । ये सीजन 3 सितंबर से शुरू हुआ था । इस सीजन में अभी तक एक ही कंटेस्टेट बिनीता जैन ने एक करोड़ रुपए जीते हैं । 
amitabh bachchan reality show will go off air at 23 november
kbc 10
अब इस शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर है । दरअसल, शो 23 नवंबर को बंद हो जाएगा । केबीसी को दो नए शो रिप्लेस करेंगे । केबीसी का ये सीजन 12 हफ्तों तक चलना था । जिसकी अवधि 23 नवंबर को खत्म हो जाएगी ।
 
amitabh bachchan reality show will go off air at 23 november
kbc 10
पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन में भी KBC को अच्छी टीआरपी मिली है। केबीसी लगातार टॉप 10 की लिस्ट में शामिल रहा। इस शो को लेडीज स्पेशल सीजन 2 और पटियाला बेब्स रिप्लेस करेंगे। आने वाले शो लेडीज स्पेशल की बात करें तो इसमें छवि पाण्डेय, बिजल जोशी और गिरिजा ओक लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan reality show will go off air at 23 november
kbc 10 - फोटो : sony
वहीं पटियाला बेब्स से एक्ट्रेस परिधि शर्मा कमबैक करेंगी । जो कि एकता कपूर के सीरियल जोधा-अकबर में दिखाई दी थीं। वो 14 साल की बेटी की मां बनी हैं। ये शो 9-10 टाइम स्लॉट में दिखाई देंगे। बता दें कि हाल ही के एपिसोड में बुलंदशहर की रहने वालीं डॉ. मणिका पहुंची थीं । 33 वर्षीय मणिका सीआईडी के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में साइंटिफिक ऑफिसर हैं।
विज्ञापन
amitabh bachchan reality show will go off air at 23 november
KBC 9
मणिक ने तीसरे सवाल के जवाब में दो लाइफलाइन फिफ्टी-फिफ्टी और ऑडियंस पोल की मदद ले ली। 6वें सवाल में मणिका ने फिर से बाकी बची दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। मणिका ने 20 हजार रुपए जीत लिए और उनकी चारों लाइफलाइन खत्म हो गई। 7 सवालों का जवाब देकर मणिका ने 40 हजार रुपये की राशि जीती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed