फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां- बाबूजी की शादी की सालगिरह पर अमिताभ ने किया याद, बोले- 'एक शादी जिसने तमाम बैरियर तोड़ डाले'

Sun, 24 Jan 2021 06:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 24 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Remember Father Harivansh Rai Bachchan and Mother Teji Bachchan On Their Wedding Anniversary
अमिताभ के साथ तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन - फोटो : file photo

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अमिताभ अक्सर अपने माता- पिता को याद करते रहते हैं। वहीं अपने माता- पिता की शादी की सालगिरह पर तो अमिताभ का उन्हें याद करना लाजिमी था। ऐसे में अमिताभ ने अपने माता- पिता यानी कि हरिवंशराय बच्चन और तेजी बच्चन को याद करते हुए उनकी शादी से जुड़ी बातें लिखी हैं।

Amitabh Bachchan Remember Father Harivansh Rai Bachchan and Mother Teji Bachchan On Their Wedding Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ- साथ ब्लॉग्स भी लिखते हैं। इस बार अमिताभ ने अपने ब्लॉग में माता- पिता और उनकी शादी का जिक्र किया है। अमिताभ ने बताया है कि उनके माता- पिता के रिश्ते ने समाज के रूढ़िवाद को तोड़ने का काम किया है।

Amitabh Bachchan Remember Father Harivansh Rai Bachchan and Mother Teji Bachchan On Their Wedding Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : फेसबुक

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, '23 जनवरी की आधी रात बीती और 24 तारीख शुरू हुई। मां और बाबूजी की शादी की सालगिरह...। 24 जनवरी, 1942। एक शादी जिसने तमाम बैरियर तोड़ डाले। जाति और नस्ल से परे बच्चन नाम स्वीकार किया और फिर मैं इस दुनिया में आया। दोनों की मुलाकात का किस्सा बाबूजी की ऑटोबायोग्राफी में है। तब से अब तक जो मोमेंट मैंने कैप्चर किए हैं या दोहराया है, वे भी जल्दी ही आपके सामने होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Remember Father Harivansh Rai Bachchan and Mother Teji Bachchan On Their Wedding Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अमिताभ ने एक बार खुद ही अपने ब्लॉग में बताया था कि उनका सरनेम 'बच्चन' कैसे पड़ा। उन्होंने इस बारे में बताते हुए लिखा था, 'बाबूजी का जन्म कायस्थ परिवार में हुआ था और श्रीवास्तव लिखते थे। लेकिन वह हमेशा जाति और उसकी पहचान के खिलाफ थे। ऐसे में उन्होंने कवि के तौर पर अपना सरनेम बच्चन लिखना शुरू कर दिया था। वह दौर था, जब दिग्गज कवि अपने सरनेम इसी तरह के रख लिया करते थे। लेकिन यह परिवार का सरनेम तब बना जब मेरा जन्म हुआ।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Remember Father Harivansh Rai Bachchan and Mother Teji Bachchan On Their Wedding Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter: @SrBachchan

आगे अमिताभ ने लिखा था, 'स्कूल में मेरे दाखिले के वक्त टीचर्स ने पूछा था कि बच्चे का सरनेम क्या होगा। इस पर मेरी मां और पिता ने तत्काल डिस्कशन किया और बच्चन ही सरनेम लिखवा दिया। इस तरह बच्चन सरनेम अपनाने वाला मैं पहला व्यक्ति था।' बता दें कि अमिताभ बच्चन अक्सर अपने परिवार और माता- पिता के बारे मेंअपने ब्लॉग में जिक्र करते हैं। इसके अलावा वो फैंस के साथ अपने पिता की कई कविताएं भी शेयर करते हैं जिसे खूब पसंद किया जाता है।

पढ़ें: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोलीं रानी मुखर्जी, ‘सशक्त महिला किरदार निभाने का मौका मिलना मेरा सौभाग्य’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed