{"_id":"600d5cc0c4285671ca331f9b","slug":"sonali-phogat-eliminates-from-big-boss-14-elimination-in-a-different-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट का बिग बॉस 14 से कट गया पत्ता! अलग अंदाज में हुआ एलिमिनेशन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाली फोगाट का बिग बॉस 14 से कट गया पत्ता! अलग अंदाज में हुआ एलिमिनेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 24 Jan 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 से सोनाली फोगाट का पत्ता कटने को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस हफ्ते 4 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे, जिनमें रुबीना दिलैक, सोनाली फोगाट, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य का नाम शामिल था। लेकिन, सोनाली फोगाट को बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया है।
द खबरी के मुताबिक सोनाली फोगाट इस हफ्ते कम वोट मिलने के कारण बेघर हो गई हैं। वैसे ये एलिमिनेशन सलमान खान द्वारा 'वीकेंड का वार' में किया जाता है। बिजी शेड्यूल के चलते सलमान ने इस हफ्ते का 'वीकेंड का वार' शूट नहीं किया। बिग बॉस 13 के पूर्व विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई ने देखा था। इस कारण यह एलिमिनेशन एक अलग अंदाज में किया गया।
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इससे पहले सोनाली फोगाट ने बिग बॉस के घर में दो बार खाना फेंकने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं. 'वीकेंड का वार' एपिसोड में भी जब मीडिया के घर गई तो वहां भी अन्न का अपमान करने पर सोनाली की निंदा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाली फोगाट, रश्मि देसाई
- फोटो : Instagram
टीवी की दुनिया में बिग बॉस 14 सुर्खियों में बना हुआ है। शो में शुरुआत से ही कई सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। अगले महीने इस शो का फिनाले होना है। इधर, बिग बॉस के घर में घर वालों को खाने के लाले पड़े हुए है। दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में बिग बॉस के मैकर्स ने घर से सारा खाना निकाल लिया था। इसक बाद घर में मौजूद सदस्यों को खाने के लाले पड़ गए।
विज्ञापन
5 of 5
रुबीना दिलैक- सोनाली फोगाट
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इससे पहले जारी प्रोमो में अर्शी खान अपनी खास दोस्त सोनाली फोगाट के लिए खाना बनाने से इनकार करती हुई दिख रही थीं। इसके बाद सोनाली फोगाट पराठा डस्टबिन में फेंकती हुई नजर आ रही थी। इस हरकत से नाराज रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली सोनाली को खूब सुनाते थे। इसके अलावा इस प्रोमो में यह भी दिखाया गया है कि सोनाली फोगाट अकेले में रो रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।