{"_id":"5be8fb58bdec2269317c9bcb","slug":"amitabh-bachchan-requests-cm-mamata-banerjee-not-to-invite-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी से अमिताभ बच्चन कहने को हुए मजबूर- 'अगली बार इस फिल्म फेस्टिवल में मत बुलाना'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ममता बनर्जी से अमिताभ बच्चन कहने को हुए मजबूर- 'अगली बार इस फिल्म फेस्टिवल में मत बुलाना'
Mon, 12 Nov 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
76 वर्षीय अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा इवेंट्स और शोज में भी उतने ही एक्टिव दिखते हैं। अमिताभ किसी से भी मिलते वक्त बेहद गर्मजोशी दिखाते हैं लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि उनके रिएक्शन पर सभी हैरान रह गए। पश्चिम बंगाल के 'दामाद' कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन जब भी कोलकाता पहुंचते हैं उनका उतना ही दिल खोलकर स्वागत किया जाता है।
2 of 5
KIFF
- फोटो : facebook
दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 24वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) का उद्घाटन किया। इस समारोह में हिस्सा लेने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, वहीदा रहमान, नंदिता दास, आनंद एल राय के अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से माधवी मुखर्जी, सावित्री चटर्जी, रंजीत मलिक, फिलीप नोयेस समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं।
3 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : facebook
अमिताभ बच्चन जब स्टेज पर बोलने के लिए आए तो वहां मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। अमिताभ बच्चन ने बंगाली में बोलते हुए कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कई बार रिक्वेस्ट किया कि वो मुझे यहां ना बुलाया करें। मेरे पास बोलने के लिए नया कुछ भी नहीं है लेकिन वो मेरी सुनती ही नहीं हैं इसलिए मैं दोबारा यहां पर हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amitabh bachchan
- फोटो : facebook
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा कि 'मैंने उनसे ये रिक्वेस्ट अब तक अंग्रेजी में की है। अब मैं बंगाली में कह रहा हूं, ममता दी, मुझे उम्मीद है इस बार आप मेरी बात को समझेंगी। मैं अब और नहीं कर सकता।' अमिताभ बच्चन की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। ऐसा लगता है ममता बनर्जी अमिताभ बच्चन को ऐसे नहीं छोड़ने वालीं तभी तो जब अमिताभ उनसे रिक्वेस्ट करते हैं तो ममता बनर्जी इशारे में कहती हैं कि उन्हें उनकी बात समझ नहीं आ रही।
विज्ञापन
5 of 5
mamata banerjee
- फोटो : facebook
बाद में ममता बनर्जी स्टेज पर जब बोलने के आती हैं तो अमिताभ बच्चन को जवाब देते हुए कहती हैं कि 'बच्चन जी अगले साल 25वें कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में भी आप आएंगे।' बता दें कि 8 दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में 170 फिल्में दिखाई जाएंगी। बंगाली सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर केआईएफएफ में विशेष आकर्षण होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।