दीपवीर की शादी से जुड़ी एक एक खबर जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। हाल ही में लेक कोमो में हो रही दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियों की पहली तस्वीर वायरल हुई थी तो अब शादी में दूल्हा राजा बने रणवीर सिंह की एंट्री को लेकर ताजा अपडेट आया है। खबरों की मानें तो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले रणवीर बारात लेकर घोड़ी पर नहीं बल्कि खास अंदाज में आएंगे।
DeepVeer Wedding: घोड़ी पर नहीं खास अंदाज में बारात लेकर आएंगे रणवीर, अभी तक किसी ने नहीं किया ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरंगी कपड़ों के अलावा रणवीर सिंह की कुछ अलग कर गुजरने की चाह न केवल फिल्मों बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी दिखाई देती है। अपनी इसी हसरत को पूरा करने के लिए रणवीर ने अपनी बारात की एंट्री का भी खास इंतजाम किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर घोडी़ पर नहीं बल्कि पानी के रास्ते दीपिका से ब्याह रचाने आएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह दूल्हा बनकर सी-प्लेन से बारात लेकर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में रणवीर के परिवार के अलावा करीबी लोग इस प्लेन में बैठकर शादी के वेन्यू तक का सफर तय करेंगे। वहीं बाकी मेहमान लग्जरी यॉट में बैठकर आएंगे। कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।
जानकारी के मुताबिक इस शादी में कलर कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखा गया है। शादी की तैयारियों के बीच दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड के मुताबिक दीपिका और रणवीर 28 नवंबर को मुंबई के ग्रैड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे। इस कार्ड पर दीपिका के माता-पिता के अलावा रणवीर के माता-पिता का नाम भी लिखा गया है। यानी कि यह कार्ड दोनों परिवार की ओर से है।
A post shared by Bollywood Moroccan Fans ❤ (@bollywoodarab.fc) on
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर दो रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। एक कोंकणी और दूसरी सिंधी। इन दोनों की शादी 14 और 15 नवंबर को है। शादी की तरह दो रिसेप्शन भी यह कपल होस्ट करेगा। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी में सब्यसाची की ड्रेस पहनेंगे।