फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन की रिक्वेस्ट से लेकर दीपिका पादुकोण की शादी तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 12 Nov 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan to deepika padukone here top 5 news
amitabh bachchan - फोटो : file photo

अमिताभ की रिक्वेस्ट सुन सभी हैरान


24वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई बड़े सितारों ने शिरकत की। स्टेज पर पहुंचते ही अमिताभ बच्चन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ऐसी रिक्वेस्ट कर डाली की सभी हैरान रह गए। अमिताभ बच्चन ने बंगाली में ममता बनर्जी से कहा, 'मैंने आपको कितनी बार मना किया है, दीदी मुझे अब यहां नहीं बुलाएं।' अमिताभ बच्चन की बातें सुन वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। वहीं ममता बनर्जी ने इशारे में कहा मुझे आपकी बात समझ नहीं आई। केआईएफएफ 2018 में इस साल विशेष आकर्षण बंगाली सिनेमा का 100 साल पूरा होना है। बता दें कि 8 दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में कुल 170 फिल्में दिखाई जाएंगी।  

पढ़ें: ममता बनर्जी से अमिताभ बच्चन कहने को हुए मजबूर- 'अगली बार इस फिल्म फेस्टिवल में मत बुलाना'

amitabh bachchan to deepika padukone here top 5 news
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
आलोचकों को 'ठग्स' का जवाब
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई जारी है। फिल्म ने महज 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक गुरुवार को फिल्म ने 50.75 करोड़, शुकवार को 28.25 और शनिवार को 22.75 करोड़ की कमाई की।

पढ़ें: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' देख भड़के केआरके, बोले- ऐसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर के हाथ काट देने चाहिए
 
amitabh bachchan to deepika padukone here top 5 news
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : self
सामने आया 'दीपवीर' की शादी का मेन्यू
रणवीर और दीपिका की शादी  इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में जोरों पर है। शादी से जुड़ी एक-एक खबर का सभी इंतजार कर रहे हैं। इटली में हो रही इस शादी का फूड मेन्यू भी अब सामने आ गया है, जिसमें बहुत ही लजीज खाना मेहमानों के लिए परोसा जाएगा। स्विटजरलैंड से स्पेशल सेफ को बुलाया गया है जो शादी में कई तरह के व्यंजन बनाएंगे।

पढ़ें: रणवीर-दीपिका की शादी का खाने का मेन्यू आया सामने, इटली में परोसी जाएगी भारत की ये सबसे मशहूर डिश
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan to deepika padukone here top 5 news
priyanka and nick - फोटो : file photo
प्रियंका और निक की शादी की डेट बदली
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग का सभी इंतजार कर रहे हैं। दोनों पहले साल 2019 में शादी करने वाले थे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। दोनों शादी केवल भारतीय रीति-रिवाज से नहीं बल्कि अमेरिका में इसको कानूनी मान्यता भी देना चाहते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इन दोनों को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स कोर्ट के बाहर देखा गया था।

पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग बदली शादी की तारीख, वजह कहीं ये तो नहीं
विज्ञापन
amitabh bachchan to deepika padukone here top 5 news
govinda - फोटो : file photo
सेंसर बोर्ड पर गोविंदा के आरोप
एक्टर गोविंदा लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर आने वाले हैं लेकिन उनकी आने वाली फिल्म ‘रंगीला राजा’ पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। गोविंदा ने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों का एक समूह है जो उनकी फिल्मों को रिलीज न होने देने के लिए षड़यंत्र रच रहा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा 20 कट लगाये जाने की खबर के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये बात कही।

पढ़ें: फिल्म पर सेंसर की कैंची चलने पर भड़के गोविंदा, बोले- 'इंडस्ट्री के कुछ लोग चिढ़ते हैं मुझसे'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed