पिछली सदी में हिंदी फिल्मों के महानायक रह चुके अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपने काम से बहुत लगाव है। कोरोना वायरस को मात देने के बाद एक बार से वह शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। वह इसकी शुरुआत कर रहे हैं टीवी के बहुचर्चित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन से। इसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के सेट से एक फोटो साझा करके कर दी है।
शूटिंग के लिए ‘केबीसी’ के सेट पर लौटे अमिताभ बच्चन, हालांकि शो की बजाय इस चीज की कर रहे शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा करके बताया है कि वह अब अपने इस शो के साथ एक बार फिर से काम पर लौट आए हैं। फोटो उन्होंने एक कोलाज बनाकर साझा किया है जिसमें एक फोटो केबीसी के सेट की है और दूसरी उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो लगाई है। उससे पता चल रहा है कि वह इस नए माहौल में ढलने के लिए भी खुशी-खुशी तैयार हैं।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि इस शो को चलते हुए अब 20 साल गुजर चुके हैं। इस शो का पहला सीजन वर्ष 2000 में टीवी पर प्रसारित किया गया था। अमिताभ बच्चन ने शूटिंग के सेट से कुछ फोटोज अपने ब्लॉग पर भी साझा किए हैं जिनमें कर्मचारी पीपीई किट पहने हुए नजर आ रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह शूटिंग फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' शो की नहीं, बल्कि उसके थीम शूट की हैं। शो की शूटिंग कब से शुरू होगी? इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इस शो के सितंबर के अंतिम सप्ताह से टीवी पर प्रसारित होने की संभावना है।
अमिताभ बच्चन हाल ही में लाइलाज जानलेवा महामारी कोरोना वायरस को मात देकर लौटे हैं। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भी वह अपने काम को याद कर रहे थे। देश में सब कुछ ठीक तो नहीं हुआ है लेकिन लोगों को सभी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए काम शुरू करने की इजाजत मिल गई है। इस शो के अलावा अमिताभ अपनी अधुरी फिल्मों झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र पर भी काम शुरू करेंगे।