फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC: अमिताभ ने याद किया शोले का वो किस्सा जब धर्मेंद्र ने चला दी थी उन पर गोली, ऐसे बची थी बिग बी की जान

Fri, 25 Dec 2020 05:04 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 25 Dec 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
KBC Amitabh Bachchan revealed behind scene of Sholay when he escaped real bullet fired by Dharmendra
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोनी टीवी

बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो 'केबीसी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बिग बी शो में सिर्फ सवाल और जवाब का खेल ही नहीं करते बल्कि कई बार दिलचस्प किस्से भी सुनाते हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में शो केबीसी के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे प्रीत सिंह नाम के कंटेस्टेंट की पत्नी ने बताया कि प्रीत अमिताभ की फिल्म 'शोले' के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी बातें सुनकर अमिताभ बच्चन ने शोले के सेट का एक बड़ा ही रोचक किस्सा सबसे शेयर किया।

KBC Amitabh Bachchan revealed behind scene of Sholay when he escaped real bullet fired by Dharmendra
शोले - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

1975 में रिलीज हुई 'शोले' के एक सीन के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने वो किस्सा सुनाया जब क्लाइमेक्स में धर्मेंद्र को कुछ गोलाबारूद उठा लेना था जिससे अमिताभ के किरदार विजय की जान बच जाती। उन्होंने कहा कि, 'जब हम ये सीन शूट कर रहे थे तो धर्मेंद्र जी नीचे खड़े थे और मैं पहाड़ी के ऊपर खड़ा था'।

KBC Amitabh Bachchan revealed behind scene of Sholay when he escaped real bullet fired by Dharmendra
sholay

अमिताभ ने बताया कि, 'धरम जी को जल्दी-जल्दी गोला बारूद और गोलियां उठाकर अपने पास भरनी थी। हालांकि जब जब वो गोलियां उठा रहे थे वो गिर जा रही थीं। ऐसे में सीन बार बार रीटेक करना पड़ रहा था। धरम जी भी बार बार ये सीन करके इरिटेट हो रहे थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC Amitabh Bachchan revealed behind scene of Sholay when he escaped real bullet fired by Dharmendra
sholay - फोटो : social media

आगे बिग बी ने कहा कि, 'धरम जी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने गोलियां उठाई और गन में भर दीं। वो असली गोलियां थी। गुस्से में उन्होंने गोलियों से भरी बंदूक उठाई और चला दी। मैं पहाड़ी पर खड़ा था तो एक गोली मेरे कान के पास से होते हुए निकली। वो असली गोली थी, लेकिन मैं बच गया'।

विज्ञापन
KBC Amitabh Bachchan revealed behind scene of Sholay when he escaped real bullet fired by Dharmendra
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
फिल्म शोले से जुड़े ऐसे ही बहुत से किस्से हैं जिसे फैंस जानकर हैरान होते रहते हैं। कंटेस्टेंट प्रीत मोहन सिंह ने खुलासा किया कि वो 10 साल के थे जब ये फिल्म रिलीज हुई थी। उस फिल्म में गब्बर के किरदार से उन्हें डर लगने लगा था। गौरतलब है कि फिल्म शोले के सभी किरदार आईकोनिक थे और आज भी लोग इन मशहूर कलाकारों को जय-वीरु, बसंती, ठाकुर और गब्बर के नाम से याद करते हैं। फिल्म शोले के 45 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म के लिए दीवानगी खत्म नहीं हुई है और शायद कभी होगी भी नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed