फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर खान के संगीत में ससुर इस्माइल दरबार ने गाया गाना, वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 25 Dec 2020 04:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 25 Dec 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Ismail Darbar Sings To Lut Gaye Hum Teri Mohabbat Mein On Son Zaid Darbar and Gauhar Khan Wedding Video Viral
गौहर खान, जैद दरबार, इस्माइल दरबार - फोटो : Instagram: @viralbhayani

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान आज (25 दिसंबर) को अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। बीते दिन गौहर और जैद की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया। जिसे परिवार की मौजूदगी में बेहद ही खूबसूरती के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर गौहर खान के ससुर और जैद दरबार के पिता इस्माइल दरबार भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे।

Ismail Darbar Sings To Lut Gaye Hum Teri Mohabbat Mein On Son Zaid Darbar and Gauhar Khan Wedding Video Viral
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/simplyaminaxx

गुरुवार को दिन के समय गौहर खान और जैद दरबार की मेहंदी सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें गौहर ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इसके बाद शाम के समय में दोनों की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें जैद दरबार के पिता और मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार काफी खुश नजर आए।

Ismail Darbar Sings To Lut Gaye Hum Teri Mohabbat Mein On Son Zaid Darbar and Gauhar Khan Wedding Video Viral
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/simplyaminaxx

गौहर की मेहंदी और संगीत दोनों की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इसके अलावा संगीत के कई वीडियो भी सामने आए। इन वीडियो में ही एक वीडियो इस्माइल दरबार का भी सामने आया है। जिसमें वो अपने बेटे के संगीत में गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर जैद भी अपने पिता का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर 'तो लुट गए' गाना गाया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ismail Darbar Sings To Lut Gaye Hum Teri Mohabbat Mein On Son Zaid Darbar and Gauhar Khan Wedding Video Viral
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : instagram/gauaharkhan

इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वीरल भायानी के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया गया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि गौहर और जैद की शादी का प्री-वेडिंग फंक्शन 21 दिसंबर से शुरू हुआ था। सबसे पहले दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई। जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आए।

विज्ञापन
Ismail Darbar Sings To Lut Gaye Hum Teri Mohabbat Mein On Son Zaid Darbar and Gauhar Khan Wedding Video Viral
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram

इसके बाद बीते दिन गौहर और जैद दोनों का मेहंदी और संगीत भी हुआ। जिसके बाद आज दोनों नें एक दूसरे को परिवार की मौजूदगी में कुबूल कर लिया है। इस खास मौके पर दोनों ने सफेद और गोल्डन रंग को चुना। जिसमें दोनों ही बेहद खूबसूरत और खुश नजर आए। 

पढ़ें: गौहर खान ने जैद दरबार संग 'कुबूल' किया निकाह, दुल्हन के लिबास में लग रहीं बला की खूबसूरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed