बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस शो के दौरान अमिताभ कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करते हैं। वो खुद तो कंटेस्टेंट्स से सवाल करते ही हैं, साथ ही साथ खुद से जुड़ी बातें भी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने शो के दौरान ही अपने नाम के बारे में कुछ खुलासा किया है।
जन्म से पहले ही रख दिया गया था अमिताभ बच्चन का नाम, इस नाम से पुकारना चाहती थीं मां तेजी बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते एपिसोड में एक सवाल क्विट इंडिया मूवमेंट से जुड़ा हुआ आया। इस सवाल के साथ अमिताभ ने भी एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका नाम तो मां ने उनके जन्म से पहले ही रख दिया था। लेकिन ये नाम अमिताभ नहीं बल्कि इंकलाब था। अमिताभ ने ये भी बताया कि ये नाम क्यों रखा गया था?
अमिताभ ने किस्सा साझा करते हुए बताया कि उनका जन्म अक्तूबर, 1942 में हुआ था। ये वो दौर था जब भारत में क्विट इंडिया मूवमेंट जोरों पर था। बात अक्तूबर से कुछ समय पहले की है जब वे मां तेजी बच्चन के पेट में थे। वे 8 महीने के थे। इस दौरान जब तेजी बच्चन ने देखा की इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाता एक जुलूस निकल रहा है तो तेजी भी घर से बाहर निकल गईं और नारे लगाते हुए झुंड के साथ आगे बढ़ गईं।
आगे उन्होंने बताया कि जब उनके पिता हरिवंश राय बच्चन घर पर आए तो तेजी घर पर नहीं थीं। तेजी को घर पर ना पाकर हरिवंश घबरा गए कि ऐसी हालत में वो कहां चली गईं। तेजी को खोजा गया और रैली में से वापस लाया गया। तेजी आजादी के आंदोलन से बेहद प्रभावित थीं। उस समय हरिवंश राय बच्चन अपने किसी दोस्त के साथ थे। उनके दोस्त ने तुरंत हंसते हुए कहा कि तेजी जी के पेट में जो बच्चा है अगर लड़का हुआ तो उनका नाम इंकलाब रख देना चाहिए।
अमिताभ के जन्म के बाद उनके पिता और मां दोनों इस नाम पर सहमत थे। लेकिन महान साहित्यकार और उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के दोस्त सुमित्रानंदन पंत ने बच्चे का नाम अमिताभ रख दिया। दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने 1984 में एक फिल्म में काम किया था, जिसका नाम इंकलाब था। अमिताभ फिल्म के लीड रोल में थे।
पढ़ें: क्रिकेट खेल रहे थे बेटे तैमूर, करीना ने तस्वीर साझा कर पूछा- 'आईपीएल में कोई जगह है?'