फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी और उनके बेटे पर क्यों छिड़ा विवाद, पति वीर साहू सहित 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

Wed, 14 Oct 2020 03:19 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 14 Oct 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
sapna choudhary controversy police fir against husband veer sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की मशहूर गायिका और डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। सपना के मां बनने पर जहां उनके प्रशंसक उन्हें बधाइयां देने लगे तो वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

sapna choudhary controversy police fir against husband veer sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary, veersahuofficial

सपना चौधरी के पति वीर साहू के खिलाफ रोहतक जिले में महम कस्बे के थाने में मामला दर्ज हुआ है। यह पूरा विवाद फेसबुक पर सपना चौधरी और उनके बेटे को लेकर विवादित टिप्पणी से शुरू हुआ। फेसबुक पर ही वीर साहू ने विवादित टिप्पणी करने वाले शख्स को चुनौती दे डाली। मामला यहीं नहीं थमा दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी और महम चौबीसी के चबूतरे पर जमा होने की बात हुई।

sapna choudhary controversy police fir against husband veer sahu
वीर साहू और उनके समर्थन - फोटो : अमर उजाला

वीर साहू अपने समर्थकों को लेकर मौके पर पहुंचे ही थे लेकिन पुलिस को देखकर उन्होंने रास्ता बदल लिया। इसके बाद वीर साहू पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने मास्क नहीं पहन रखा था और कोरोना काल में भीड़ जुटाकर नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने वीर साहू समेत 70 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महम थाना प्रभारी नवीन जाखड़ ने बताया कि वीर साहू सहित करीब 70 अन्य लोगों पर धारा 188, 34 सहित डिजास्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary controversy police fir against husband veer sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक पर वीर साहू ने क्या कहा
सपना के बेटे के जन्म देने की खबर सामने आई तो प्रशंसक भी हैरान रह गए थे क्योंकि उनकी शादी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला था। जब सोशल मीडिया पर सवाल पूछने शुरू हुए तो सपना चौधरी के पति वीर साहू फेसबुक पर आए और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। वीर साहू ने वीडियो में कहा कि 'किसी की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह से लोगों का हस्तक्षेप क्या सही है? हमने अपनी मर्जी से शादी की है, इससे लोगों को क्या एतराज है?'

विज्ञापन
sapna choudhary controversy police fir against husband veer sahu
सपना चौधरी और वीर साहू का बेटा - फोटो : ट्विटर

जनवरी में सपना ने की थी शादी
सपना चौधरी की मां नीलम ने अपनी बेटी की शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि इसी साल जनवरी में सपना चौधरी और वीर साहू ने कोर्ट मैरिज की। वीर साहू के फूफा का निधन हो गया था इस वजह से शादी के बाद कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। बताया जाता है दोनों करीब चार साल से रिलेशनशिप में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed