फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट खेल रहे थे बेटे तैमूर, करीना ने तस्वीर साझा कर पूछा- 'आईपीएल में कोई जगह है?'

Wed, 14 Oct 2020 02:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 14 Oct 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Share Photo Of Taimur Ali Khan Playing Cricket Ask If He Can Play IPL
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

बॉलीवुड के सभी स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा चर्चा में तैमूर अली खान रहते हैं। तैमूर अभी महज चार साल के हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर तो तैमूर छाए ही रहते हैं। साथ ही साथ अपनी मम्मी करीना कपूर खान के सोशल मीडिया पर अकाउंट पर भी बेटे तैमूर ही छाए रहते हैं। हाल ही में करीना ने तैमूर की एक तस्वीर और साझा की है जो सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हो रही है।

Kareena Kapoor Khan Share Photo Of Taimur Ali Khan Playing Cricket Ask If He Can Play IPL
तैमूर अली खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए बेटे तैमूर अली खान की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर और साझा की है जिसमें तैमूर क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसदं की जा रही है।

Kareena Kapoor Khan Share Photo Of Taimur Ali Khan Playing Cricket Ask If He Can Play IPL
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

करीना के द्वारा साझा की गई तस्वीर में तैमूर अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी की तरह क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं।' इस तस्वीर को तैमूर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Any place in the IPL? I can play too 💯💯👍🏻❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Share Photo Of Taimur Ali Khan Playing Cricket Ask If He Can Play IPL
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : Instagram: @kareenakapoorkhan

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रही है। फैंस के साथ- साथ सेलेब्स भी इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। साथ ही तैमूर को देख उनके दादा मंसूर अली खान पटौदी को भी याद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Share Photo Of Taimur Ali Khan Playing Cricket Ask If He Can Play IPL
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : Instagram

बात करें करीना कपूर खान की तो करीना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस समय वो अपनी प्रेग्नेंसी को एंज्वॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस समय उनकी प्रेग्नेंसी का पांचवा महीना चल रहा है। वर्कफ्रेंट की बात करें तो करीना आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं।

पढ़ें: सौमित्र चटर्जी की अस्पताल से तस्वीर हुई वायरल, बेटी पॉलोमी ने की ये अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed