फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में दिनेश विजान पर ईडी का शिकंजा, फिल्ममेकर के घर और दफ्तर पर छापे

Wed, 14 Oct 2020 01:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 14 Oct 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case ed interrogated in dinesh vijan house office
सुशांत सिंह राजपूत, दिनेश विजन - फोटो : Twitter/Instagram: @sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है। ईडी ने निर्माता निर्देशक दिनेश विजान के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। सुशांत ने दिनेश विजान के साथ फिल्म राब्ता में काम किया था। सुशांत के अलावा इसमें अभिनेत्री कृति सेनन की मुख्य भूमिका थी।

Sushant singh Rajput case ed interrogated in dinesh vijan house office
सुशांत सिंह राजपूत, दिनेश विजान - फोटो : instagram/sushantsinghrajput, maddockfilms

राब्ता में काम के दौरान सुशांत के पेमेंट पर सवाल उठे हैं जिसके बाद ईडी ने दिनेश विजान के ऑफिस और घर पर छापेमारी की। रिपोर्ट के मुतबिक विजान और सुशांत के बीच दो फिल्मों को लेकर सहमति हुई थी। हालांकि राब्ता के फ्लॉप होने के बाद दूसरी फिल्म पर काम नहीं हो पाया। यहां ईडी यह भी देखेगी कि क्या दूसरी फिल्म के लिए सुशांत को कोई पेमेंट हुई थी?

Sushant singh Rajput case ed interrogated in dinesh vijan house office
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नौ जून 2017 को राब्ता रिलीज हुई थी। इस फिल्म से दिनेश विजान ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी विजान ही थे। सुशांत और कृति के अलावा इसमें राजकुमार राव, जिम सरभ और वरुण शर्मा अहम किरदार में थे। इस फिल्म के बाद ही सुशांत और कृति कई मौकों पर साथ देखे गए। उस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीं। बता दें कि दिनेश विजान की प्रोडक्शन कंपनी का नाम मडोक फिल्म्स है। उन्होंने बदलापुर, हिंदी मीडियम, स्त्री, बाला और अंग्रेजी मीडियम सहित कई सफल फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh Rajput case ed interrogated in dinesh vijan house office
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

रूमी जाफरी से भी हुई थी पूछताछ
इससे पहले निर्देशक रूमी जाफरी से भी ईडी ने पूछताछ की थी। रूमी जाफरी ने माना था कि उन्होंने सुशांत को एक फिल्म का ऑफर दिया था। फिल्म में सुशांत और रिया साथ में काम करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से चीजें रुक गईं। सुशांत ने अपने परिवार को बताया था कि निर्देशक रूमी जाफरी और निर्माता वासु भगनानी की ओर से उन्हें एक फिल्म का प्रस्ताव मिला है।

विज्ञापन
Sushant singh Rajput case ed interrogated in dinesh vijan house office
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सुशांत केस में अब तक
सुशांत सिंह राजपूत केस में बीते दिनों नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने बॉलीवुड के कई बड़े नामों से पूछताछ की। इनमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सहित अन्य लोग शामिल थे। इसके अलावा एम्स ने अपनी रिपार्ट सीबीआई को सौंप दी है जिसमें बताया गया है कि सुशांत की हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं और यह खुदकुशी का मामला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed