बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को शानदार बनाने के लिए हर तरह की कोशिश करते हैं। यहां तक कि वह अपने किरदार में ढलने के लिए उन किरदारों जैसी दिनचर्या तक बना लेते हैं। इतना ही नहीं बहुत से सितारे फिल्मों के अनुसार अपने किरदारों के लिए अलग- अलग तरह के मेकअप का भी सहारा लेते हैं। बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में अपना ऐसे मेकअप किया उन्हें पर्दे पर पहचानना मुश्किल हो गया था। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बनाते जा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक, फिल्मों के लिए इन सितारों ने किया खास मेकअप, पहचानना भी हो गया था मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म 'राब्ता' में 300 साल के बुजुर्ग का रोल किया था। राजकुमार राव का इस फिल्म में लुक ऐसा था कि हर कोई पहचानने में धोखा खा गया था। फिल्म 'राब्ता' साल 2017 में आई थी।
नील नितिन मुकेश
अभिनेता नील नितिन मुकेश भी फिल्म में मेकअप के द्वारा अपने लुक को पूरी तरह से बदल चुके हैं। उन्होंने मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' में संजय गांधी का किरदार निभाया था। नील नितिन मुकेश इस फिल्म में बिल्कुल अलग नजर आ रहे थे। फिल्म में उनके लुक पर काफी मेहनत की गई है। घंटों मेकअप करने उनके के बाद उनके लुक को तैयार किया था। फिल्म 'इंदु सरकार' साल 2017 में आई थी।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और विद्या बालन की फिल्म 'पा' में अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म 'पा' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के बच्चे का किरदार निभाया था। बच्चे का किरदार करने के लिए अमिताभ बच्चन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया था। उनके मेकअप के लिए हॉलीवुड से आर्टिस्ट बुलाए गए थे।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान भी अपनी फिल्म के लिए अलग तरह के मेकअप का इस्तेमाल कर चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म फैन के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख खान का मेकअप किसी और ने नहीं, बल्कि ऑस्कर विजेता ग्रेग कैनॉम ने किया था।