सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म 'रा.वन' में ऐसे इस्तेमाल हुआ था VFX, देखिए अनदेखी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 11 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
know about shah rukh khan film ra one VFX shots which made up percent of the run time
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनती रही हैं। हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में भी सुपरहीरो पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन हॉलीवुड की तुलना में बॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्मों को बहुत कम प्यार मिला है। कुछ फिल्मों को छोड़ दें तो हिंदी सुपरहीरो आधारित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। उनमें से एक बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म रा.वन भी रही है। 

Trending Videos
know about shah rukh khan film ra one VFX shots which made up percent of the run time
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अभिनीत और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म रा.वन साल 2011 में आई थी। फिल्म रा.वन की जिस समय घोषणा हुई थी। उस समय फिल्म ने अपने बजट और वीएफएक्स से जुड़ी बातों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म का कुल बजट 130 करोड़ रुपये के आसपास था। इसमें सबसे ज्यादा खर्चा फिल्म के वीएफएक्स सहित अन्य टेक्निकल चीजों पर ही हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about shah rukh khan film ra one VFX shots which made up percent of the run time
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया

अच्छा खासा बजट होने के बावजूद फिल्म रा.वन बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन इस फिल्म को शानदार वीएफएक्स के लिए साल 2011 में 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' मिला था। फिल्म में कुल 3400 वीएफएक्स शॉट्स इस्तेमाल किए गए थे। 156 मिनट की कुल फिल्म में से 125 मिनट में वीएफएक्स का इस्तेमाल हुआ है। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि फिल्म रा.वन में 80 प्रतिशित वीएफएक्स का कमाल था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#TuesdayTrivia: Ra.One won the 'National Film Award' for Best Special Effects in 2011. There were 3,400 VFX shots, which made up 80% of the run time, amounting to 125 minutes of its total 156 minutes run time. Swipe left to see the magic happen. ✨ @redchillies.vfx #RedChilliesEntertainment #Movies #RaOne #ShahRukhKhan #RCVFX #KareenaKapoor #NationalFilmAward #SpecialEffects #VFX

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent) on

know about shah rukh khan film ra one VFX shots which made up percent of the run time
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट की माने तो रा.वन फिल्म को बनाने का विचार अनुभव सिन्हा को बच्चों का एक विज्ञापन देखकर आया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, लेकिन समीक्षकों ने रा.वन फिल्म के निर्देशन और पटकथा को काफी कमजोर बताया था, जिसकी वजह से इस फिल्म की गिनती हिट फिल्मों में नहीं होती है। 

विज्ञापन
know about shah rukh khan film ra one VFX shots which made up percent of the run time
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें रा.वन की स्टारकास्ट की तो इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा करीना कपूर, बाल कलाकार अरमान वर्मा और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इनके अलावा कुछ बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे कैमियो किरदार में नजर आए थे। फिल्म के दो गानों को मशहूर हॉलीवुड गायक एकॉन ने गाया था। 



पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने की लॉकडाउन कविता की सोशल मीडिया पर तारीफ, दमक उठीं दिव्या दत्ता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed