{"_id":"5edd3e4e2ed3a2591e7216cf","slug":"vicky-kaushal-film-sardar-udham-singh-post-production-to-begin-from-monday-june-8","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोमवार से शुरू होगा विकी कौशल की इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, इस तारीख को होनी है रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोमवार से शुरू होगा विकी कौशल की इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, इस तारीख को होनी है रिलीज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विकी कौशल और शूजित सरकार
- फोटो : Instagram
Link Copied
हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता विकी कौशल की महत्वाकांक्षी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के पोस्ट प्रोडक्शन का रुका हुआ काम सोमवार यानी 8 जून से शुरू होने जा रहा है। इस खबर की जानकारी खुद विकी कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक फोटो साझा करके दी है। इस खबर को फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करके पुष्ट किया है।
विकी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि आखिरकार जब प्रकृति ने अपने दो कदम पीछे लिए हैं इसलिए उनकी फिल्म अब आगे बढ़ रही है। वह लिखते हैं कि इस काम को लेकर उनके अंदर फिर से उत्साह उमड़ आया है क्योंकि उनकी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम फिर से शुरू होने जा रहा है। विकी के इंस्टाग्राम पर साझा किए फोटो में विकी सरदार उधम सिंह के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार भी मौजूद हैं।
केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कामों को फिर से शुरू करने के लिए इजाजत मिल गई है। फिल्मों और टीवी के जो भी निर्माता अपने काम को फिर से शुरू करना चाहते हैं उन्हें सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी निर्देश मुख्य हैं।
4 of 5
विकी कौशल
- फोटो : Instagram
यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें 1940 के वक्त के भारत को दर्शाया गया है। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के बाद इसमें पोस्ट प्रोडक्शन का काम बहुत ज्यादा मात्रा में बाकी है। हालांकि यह फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होने वाली है लेकिन अभी से काम शुरू करेंगे तो ही इसका समय पर रिलीज होना मुमकिन है।
विज्ञापन
5 of 5
विकी कौशल
- फोटो : Social Media
बता दें कि विकी कौशल की ये फिल्म भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक है जिन्होंने ब्रिटिश इंडिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर को ब्रिटेन में मार दिया था। उधम सिंह ने ऐसा जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए किया था। जनरल ओ डायर ने ही इस गोलीकांड के आदेश दिए थे जिसे जनरल डायर ने अंजाम दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।